फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School Principal Show Porn Clips to Girl Students on Mobile, Beaten up on Refusal

छात्राएं बोली- प्रिंसिपल मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता था, मना करने पर डंडों से पीटता था

Tue, 18 Sep 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाडवा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाडवा(हरियाणा) Updated Tue, 18 Sep 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
School Principal Show Porn Clips to Girl Students on Mobile, Beaten up on Refusal
मोबाइल में अश्लील वीडियो - फोटो : Demo Photo
11 छात्राओं ने आरोप लगाया है कि स्कूल का प्रिंसीपल छोड़छाड़ करता था, मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता था और मना करने पर डांडों से पीटता था। मामला हरियाणा के लाडवा कस्बे के गांव बराहण का है। आरोपी की करतूत का खुलासा शनिवार को हुआ जब 11 छात्राओं को अपने मोबाइल में वीडियो देखने के लिए मजबूर किया और मना करने पर उनकी डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छात्रों को कक्षा से बाहर भेज छात्राओं को दिखाता था अश्लील वीडियो
छात्राओं ने बताया कि आरोपी विक्रम सिंह कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को कक्षा से बाहर भेज देता था और छात्राओं को वीडियो दिखाता था। वीडियो न देखने पर उन्हें अपनी गोद में लिटाकर या घुटने के नीचे दबाकर जबरन वीडियो दिखाता था। उनकी डंडे से भी पिटाई करता था।
विज्ञापन


आरोपी मुख्य अध्यापक ने किया मामला दबाने का प्रयास
पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि मामले को दबाने के लिए मुख्य अध्यापक ने शनिवार शाम से ही प्रयास शुरू कर दिए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी मुख्य अध्यापक अपने एक साथी के साथ रविवार दोपहर एक पीड़िता के घर पहुंचा और वहां अन्य अभिभावकों को बुलाकर उन सभी से माफी मांगी थी। वहीं अभिभावकों ने आरोप लगाया कि आरोपी के एक साथी अध्यापक ने भी मामला दबाने के लिए उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने किया स्कूल में हंगामा

School Principal Show Porn Clips to Girl Students on Mobile, Beaten up on Refusal
मोबाइल में अश्लील वीडियो
सोमवार सुबह स्कूल खुलते ही छात्राओं के और अन्य ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों व छात्राओं के आरोपों के अनुसार, आरोपी मुख्य अध्यापक विक्रम सिंह स्कूल में ही आठवीं कक्षा को विज्ञान पढ़ाता था। वह एक साल से गांव के माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत है।

सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और खंड शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को स्कूल में पहुंचकर पीड़ित छात्राओं व उनके अभिभावकों से जानकारी ली। मामले की रिपोर्ट बनाकर उन्होंने शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए भेजने का आश्वासन दिया। पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की भनक लगते ही आरोपी मुख्याध्यापक विक्रम सिंह सोमवार को स्कूल ही नहीं आया। उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। सरपंच होशियार सिंह, सूबे सिंह, ज्ञान सिंह, प्रिंस, केहर सिंह, रमेश कुमार, बलबीर सिंह, पप्पल, पोली देवी, मनप्रीत, शकुंतला व रीटा आदि ने कहा कि सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे नहीं तो बच्चियों को स्कूल में भेजना भी मुश्किल हो जाएगा।  

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा साबित हो रहा खोखला
स्कूल परिसर में इकट्ठा हुई आक्रोशित महिलाओं का कहना है कि सरकार का बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। बच्चियां पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन उनकी बच्चियां यहां भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं ने कहा कि रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं।

गांववासी बोले- बंद हो स्कूल में मोबाइल का प्रयोग

School Principal Show Porn Clips to Girl Students on Mobile, Beaten up on Refusal
मोबाइल में अश्लील वीडियो - फोटो : फाइल फोटो
गांववासियों ने बीईओ अमरजीत शर्मा से मांग की है कि स्कूल में अध्यापकों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाई जाए। उनका कहना है कि अध्यापक पढ़ाने के बजाय ज्यादा समय मोबाइल फोन में बिताते हैं। मोबाइल फोन के कारण ही इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। बीईओ ने स्कूल अध्यापकों को निर्देश दिए कि वे स्कूल में आने के बाद अपने मोबाइल कार्यालय में ही जमा कराएं और कक्षा में मोबाइल न लेकर जाएं।

अध्यापक की सेवाएं समाप्त करने व अन्य कार्रवाई को लेकर विभाग को भेजी जाएगी शिकायत
स्कूल में मुख्य अध्यापक ने छात्राओं के साथ गलत व्यवहार किया है और उन्हें अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाई और न देखने पर प्रताड़ित किया है। मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी और आरोपी मुख्य अध्यापक की सेवाएं समाप्त करने व अन्य कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।  
- अमरजीत शर्मा, बीईओ  

आरोपी मुख्याध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी
 गांववासियों ने मुख्य अध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर आरोपी मुख्याध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व आईपीसी की धारा 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, लाडवा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed