फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school girl crushed by School van

घर के सामने ही अपने स्कूल की वैन ने कुचला

Thu, 17 Apr 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला (पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला (पंचकूला) Updated Thu, 17 Apr 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
school girl crushed by School van

बात्तीश सर्विस स्टेशन के नजदीक बुधवार को अपने ही स्कूल की वैन ने चार वर्षीय बच्ची की जान ले ली।

विज्ञापन


बरवाला स्थित दुर्गा पब्लिक स्कूल की वैन के ड्राइवर ने बच्ची को घर के ठीक सामने रांग साइड उतार दिया और जैसे ही बच्ची आगे बढ़ी, ड्राइवर ने वैन चला दी।

इससे बच्ची पहिये के नीचे आ गई। इसके बाद ड्राइवर होश खो बैठा और वैन बैक कर दी, जिससे बच्ची के ऊपर से दोबारा वैन गुजर गई।

इस घटना के दौरान बच्ची की बड़ी बहन भी साथ थी। उसके चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

बतौड़ निवासी बच्ची की मां संदीप कौर ने बताया कि उनकी छोटी बेटी चार वर्षीय निताशा दुर्गा पब्लिक स्कूल में केजी और बड़ी बेटी सात वर्षीय तमन्ना तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।

बुधवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद वैन के ड्राइवर ने दोनों बच्चियों को बात्तीश सर्विस स्टेशन के नजदीक उनके घर पर छोड़ने आया। घर के ठीक सामने वैन रुकी और ड्राइवर ने बच्ची को रांग साइड उतार दिया।
विज्ञापन


जैसे ही निताशा वैन से उतरकर अपने घर की तरफ सड़क पार करने लगी, ड्राइवर ने वैन चला दी और निताशा स्कूल वैन के ही पहियों के नीचे आ गई। इसके बाद घबराहट में ड्राइवर ने वैन को बैक कर दिया, जिससे वैन दोबारा निताशा के ऊपर से गुजर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर बड़ी बेटी तमन्ना चिल्ला उठी और जब वह घर के दरवाजे पर आई तो निताशा को वैन के नीचे पड़ा देखा। घटना के बाद ड्राइवर पंजाब के मोहाली जिले के बेहड़ा निवासी जैन सिंह, पुत्र जीत सिंह फरार हो गया।

हर दिन गेट पर उतारता था ड्राइवर
बच्ची की मां ने बताया कि वैन का ड्राइवर हर दिन उनके घर के सामने गेट पर बच्चियों को उतारता था, लेकिन बुधवार को वह आगे गया और वैन मोड़कर घर के सामने तक पहुंचा। ड्राइवर ने रांग साइड में बच्ची को उतार दिया। इसके बाद ही यह घटना हुई।

वैन में बैठे बाकी बच्चों को पुलिस ने घर तक छोड़ा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 पंचकूला पहुंचाया और वैन में सवार बाकी बच्चों को पुलिस ने खुद ही वैन चलाकर घर तक पहुंचाया। पुलिस चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। पुलिस ने लड़की के पिता चरणजीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
वैन में परिचालक तक नहीं
स्कूल वैन में कोई परिचालक नहीं था। चालक ही बच्चों को लेकर आता-जाता था। वैन में बच्चे खुद ही चढ़ते-उतरते थे। इसके अलावा स्कूल वैन पीले रंग से रंगा होना चाहिए, जबकि यह सफेद रंग की थी।
 
अभिभावकों में गुस्सा
स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक जितेन्द्र सैनी, रविन्द्र पाल, ओमपाल, प्रवीण, परमजीत कौर ने बताया कि बरवाला क्षेत्र के कई प्राइवेट स्कूलों की वैन या बसों में परिचालक नहीं है।


बच्चे खुद ही सड़क पार करते हैं। वैन व बस में चढ़ते-उतरते हैं। कई स्कूली बसों में ड्राइवर ऐसे हैं, जिनके पास लाइसेंस तक नहीं है। पुलिस प्रशासन भी इन वैन व बस चालकों पर सख्ती नहीं बरतती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed