फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satnam arrested for providing pistols, cuffs and bullets to shooters

मीत मर्डर: शूटरों को पिस्तौल, कट्टा और गोलियां मुहैया करवाने वाला सतनाम गिरफ्तार

Sun, 28 May 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 28 May 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Satnam arrested for providing pistols, cuffs and bullets to shooters
मीत की हत्या में शामिल सतनाम गिरफ्तार
मीत की हत्या के लिए असलहे और गोलियां मुहैया कराने वाले आरोपी सतनाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामगढ़ से हुई सतनाम की गिरफ्तारी के बाद मामले में अब तक चार आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं। हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी गगन को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने के बाद एक के बाद एक गिरफ्तारियां हुई हैं। आरोपी को रिमांड पर लेकर हो रही पूछताछ में इस हत्या से जुड़े कुछ और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सतनाम ने मीत की हत्या के लिए शूटरों को पिस्तौल, कट्टा के अलावा गोलियां भी मुहैया कराईं थीं। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा सहित 17 गोलियां बरामद हो चुकी हैं। जबकि मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन


बता दें कि बाउंसरों के कॉन्ट्रैक्ट में वर्चस्व की लड़ाई में आठ मई को सकेतड़ी मंदिर के बाहर मीत की हत्या उस वक्त कर दी गई थी, जब वह मंदिर से पूजा के बाद अपने घर के लिए लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंगला बाजीगर, डेराबस्सी का रहने वाला है सतनाम

Satnam arrested for providing pistols, cuffs and bullets to shooters
बाउंसर मीत की हत्या
नंगला बाजीगर, डेराबस्सी का रहने वाला है सतनाम
गिरफ्तार आरोपी सतनाम की पहचान नंगला बाजीगर, डेराबस्सी निवासी के तौर पर हुई है। रामगढ़ से उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पता कर रही है कि सतनाम इससे पहले किन आपराधिक वारदात में लिप्त रहा है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए सतनाम तक देसी कट्टा कहां से आया और किसने दिया। मीत मर्डर मामले में गिरफ्तार लाडी, मनी और मनीष ने बताया था कि उन्होंने सतनाम से देसी कट्टा और कारतूस लिए थे। जिससे मीत की हत्या की गई थी। 

मीत मर्डर मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर का तबादला 
मीत मर्डर मामले में एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) के इंस्पेक्टर का तबादला पिंजौर कर दिया गया है। जबकि सीआईए-वन के इंस्पेक्टर नरेंद्र कादियान का भी तबादला किया गया है। इंस्पेक्टर सूरज चावला ने एमडीसी के एसएचओ का कार्यभार संभाला है। जबकि सीआईए-वन में फिलहाल अभी कोई इंचार्ज नहीं है। इससे पहले पिंजौर के एसएचओ का भी तबादला किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed