फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarpanch Swallowed Poison In Ludhiana Of Punjab

लुधियाना में सरपंच ने जहरीला पदार्थ निगलकर दे दी जान, सुसाइड नोट पर लगाए ये आरोप

Sat, 07 Sep 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch Swallowed Poison In Ludhiana Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

लुधियाना के साहनेवाल के पास गांव बरवाला के सरपंच गुरदीप सिंह (32) ने गुरुवार को अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोराहा के सिद्धू अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। थाना कूमकलां की पुलिस ने जांच के दौरान उसके कब्जे से तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें उसने चार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने गुरदीप की पत्नी रमनदीप कौर की शिकायत पर बलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह और गुरदीप सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलजीत सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह को गांव के लोगों ने सर्वसम्मति के साथ सरपंच चुना था। वह खेतीबाड़ी करता था। 
विज्ञापन


गुरदीप सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि एक 164 गज का एक प्लॉट था, जो उसने बलविंदर सिंह को 12 लाख रुपये में बेच दिया था। आरोपी ने उसे तीन लाख रुपये दिए थे, जबकि नौ लाख रुपये उसने लेने थे। आरोपी उसे पैसे नहीं दे रहा था। बाकी के तीन आरोपियों के साथ भी उसका पैसे का लेनदेन था। आरोपी उसे पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहे थे। देने वाले उसे पैसे दे नहीं रहे थे और लेने वाले उससे पैसे लेने के लिए परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों आरोपियों की धमकियां से परेशान होकर उसने घर में पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत खराब होने लगी तो परिजन उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे दोराहा के सिद्धू अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed