फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sant rampal four followers arrested today on jail

रामपाल के दर्शन करने गए, धर लिया पुलिस ने

Sun, 14 Dec 2014 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 14 Dec 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
sant rampal four followers arrested today on jail

पुलिस रामपाल और उसके अनुयायियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखे हुए है। रामपाल के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति को पुलिस संदेह की नजर से देख रही है। शनिवार को जेल में रामपाल के दर्शन करने पहुंचे रामपाल के चार अनुयायियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में एक महिला भी है।

विज्ञापन


जेल के पुलिस सूत्रों ने बताया है कि शनिवार को करीब दस बजे एक महिला और तीन लोग रामपाल से मिलने के लिए जेल पहुंचे। जब मिलने वाले लोगों ने कहा कि वे रामपाल से मिलने के लिए आए हैं तो पूरे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। मामले की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के खुफिया तंत्र सहित पूरा अमला सेंट्रल जेल पहुंच गया। पुलिस ने पहले उनसे बातचीत की। बातचीत के दौरान पुलिस को उन लोगों से अहम सुराग मिलने का अंदेशा लगा। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपाल टहलने के लिए नहीं निकल रहा बाहर

sant rampal four followers arrested today on jail

जेल सूत्रों ने बताया है कि रामपाल बैरक में बने कमरे में ही रहता है। वह कमरे से बाहर नहीं निकलता। सुबह रामपाल को बैरक में घूमने के लिए कमरा खोल दिया जाता है, लेकिन वह टहलने की मनाही कर देता है।

अभी तक 925 हुए गिरफ्तार
सतलोक आश्रम मामले में अभी तक पुलिस ने 925 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बहुत से ऐसे लोग आश्रम से बाहर भी थे या मौका पाकर फरार हो गए थे, जो आश्रम की गतिविधियों में शामिल थे। सभी आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed