फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sanitary Traders wife killed at ludhiana punjab

सैनेटरी कारोबारी की पत्नी का बेरहमी से कत्ल, बेटे को कुछ न कहा

Tue, 23 Aug 2016 03:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Tue, 23 Aug 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
Sanitary Traders wife killed at ludhiana punjab
Lady Murder Ludhiana - फोटो : file photo
पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। यहां नीला झंडा गुरुद्वारे के पास मंगलवार सुबह सैनेटरी व्यापारी की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुरिंदर कौर (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नकाबपोशों ने सुरिंदर कौर पर सूए से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात के समय सुरिंदर के पति गुरमीत सिंह को भी बदमाशों ने पीटा और फिर सुरिंदर का मुंह दबाकर सुए से उस पर तबाड़तोड़ कई वार किए। हालांकि, घर पर सुरिंदर के अलावा उनके पति, ससुर और बेटा भी मौजूद था। लेकिन उन्होंने किसी को भी निशाना नहीं बनाया।
विज्ञापन


 

रंजिश बता रही है पुलिस

Sanitary Traders wife killed at ludhiana punjab
Lady Murder Ludhiana - फोटो : file photo
रंजिश बता रही है पुलिस: 
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लाश को कब्जे में ले लिया है। शुरूआती जांच में पुलिस रंजिश के तहत हत्या बता रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस घटना के आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक पति गुरमीत की घर के नीचे ही सैनेटरी की शॉप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घर के अंदर आने का सिर्फ एक ही रास्ता है। ऐसे में अनजान व्यक्ति का घर में आना मुश्किल है। बदमाश जब घर में दाखिल हुए तो उन्होंने नीचे हॉल में सो रहे मृतक के ससुर को कुछ नहीं किया और सीधे ऊपर वाले कमरे में जाकर मर्डर कर दिया। वारदात के समय बेटा और ससुर चीख-पुकार सुन उठे तो लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed