फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   salman khan, salman khan raped comment, rape victim, salman sontrovertional statement, hisar

सलमान खान के रेप्ड कंमेंट के खिलाफ अब थाने पहुंची गैंगरेप पीड़िता

Mon, 04 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 04 Jul 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
salman khan, salman khan raped comment, rape victim, salman sontrovertional statement, hisar
रेप कमेंट से आहत होने वाली हरियाणा की रेप पीड़िता का सच सुनिए
पिछले दिनों बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान द्वारा अपनी नई फिल्म सुल्तान को लेकर रेप पीड़ित महिलाओं पर की गई विवादास्पद टिप्पणी का मामला महिला थाना पहुंच गया है।
विज्ञापन


हिसार के बहुचर्चित डाबड़ा गैंगरेप की पीड़िता ने इस मामले में हफ्ते पहले सलमान को अधिवक्ता के जरिए लीगल नोटिस भेजकर 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा था। वहीं अब शुक्रवार को युवती महिला थाने पहुंची और एसएचओ सरोज बाला को शिकायत देकर केस दर्ज कर सलमान को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


युवती ने शिकायत में कहा कि 21 जून को सलमान खान ने रेप पीड़ित महिलाओं से संबंधित जो बयान दिया था, वह बेहद शर्मनाक व घटिया मानसिकता का प्रतीक है। सलमान खान के बयान से उसकी भावनाओं को बेहद ठेस पहुंची है। इस बयान के बाद वह सदमे की हालात में है। उसके दिमाग में खुद के साथ हुए दुष्कर्म का भयावह मंजर घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के साथ पहुंचे अधिवक्ता रजत कल्सन ने कहा कि सलमान खान द्वारा दिया गया बयान प्रथम दृष्टया अश्लील व रेप पीड़ित महिलाओं के लिए अपमानजनक है। इस मामले में पुलिस के पास सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने के पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस को रेप पीड़िता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए सलमान के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed