फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salesmen murder after Kidnap in Bhiwani of haryana

भिवानीः अपहरण के बाद सेल्समैन की निर्मम हत्या, पेड़ पर बंधा मिला शव...परिवार में पसरा मातम

Wed, 28 Nov 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भिवानी (हरियाणा) Updated Wed, 28 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Salesmen murder after Kidnap in Bhiwani of haryana
सांकेतिक तस्वीर

लोगों के होश अचानक उस समय उड़ गए जब उन्होंने पेड़ से बंधे एक शव को देखा। रस्सी और चादर से बंधे शव के मुंह से खून भी आ रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला हरियाणा के भिवानी जिले का है। यहां के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव सिवाड़ा से शराब ठेके के सेल्समैन का अपहरण कर सोमवार रात को हत्या कर दी गई। रात को अपहृत किए गए सेल्समैन का शव मंगलवार सुबह हांसी के गांव सोरखी में पेड़ से बंधा मिला।

विज्ञापन


शव को रस्सियों और चदार के साथ सफेदे के पेड़ में बांधा था और मुंह से खून टपक रहा था। शरीर पर चोट का कोई अन्य निशान नहीं था। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि हत्या कैसे की गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


सिवाड़ा निवासी रामपाल (52) गांव में ही शराब ठेके पर सेल्समैन था। शराब का ठेका बामला निवासी सुरेश नामक व्यक्ति का है। अक्सर रात 10 बजे तक ठेका बंद कर रामपाल घर लौट आता था। सोमवार रात को नहीं लौटा तो उसका लड़का सतीश शराब ठेके पर पहुंचा। यहां ठेके की लाइट बंद थी और बाहर से कुंडी लगी हुई थी। उसने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। सभी ने आसपास रामपाल की खोजबीन की। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Salesmen murder after Kidnap in Bhiwani of haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

ठेके पर उसकी चप्पलें गिरी हुई थी। इसके बाद ठेकेदार सुरेश ने इसकी शिकायत बवानीखेड़ा थाना में दी और पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ठेके से करीब 12 किलोमीटर दूर हांसी में सोरखी-भाटोल रोड पर सोरखी गांव की खेतों में सफेदे के पेड़ से रामपाल का शव बंधा हुआ है। सूचना पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव को रस्सियों और चादर से पेड़ से बांधा हुआ था।

मृतक के मुंह से खून आ रहा था जबकि शरीर पर अन्य कोई चोट का निशान नहीं था। यहीं पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे सतीश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम गमगीन माहौल में गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के एक लड़का और दो लड़कियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।

मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है और सिर्फ मुंह से खून आया है। उसके शव चादर और रस्सी से पेड़ से बांधा हुआ था। अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्या कैसे की गई। फिलहाल पुलिस भी इस पहलू पर जांच कर रही है कि कहीं साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या कहीं और कर शव यहां तो नहीं बांधा गया। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा है जिसके आधार पर ही हत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

आधे घंटे के दौरान किया गया अपहरण
सेल्समैन का आधे घंटे के दौरान ही ठेके से अपहरण किया गया। ठेकेदार की मानें तो वे 10 बजे तक वहां थे और उसके बाद गए हैं जबकि पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे सतीश ने बताया कि वह साढ़े 10 बजे पहुंचा तो ठेका बंद था और लाइट भी बंद थी। ऐसे में आधे घंटे के दौरान ही सेल्समैन का अपहरण किया गया।

सेल्समैन रामपाल का अपहरण कर हत्या की गई है। सोरखी गांव में शव पेड़ से बंधा हुआ मिला है। हत्या कैसे की गई, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। -दिलबाग सिंह, एसएचओ बवानीखेड़ा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed