फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sadhu's murdered in Bhiwani of Haryana

हरियाणा: भिवानी के हनुमान धाम में घुसे हथियारबंद बदमाश, डकैती और साधु की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 06 Nov 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/चांग (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/चांग (हरियाणा) Updated Tue, 06 Nov 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Sadhu's murdered in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

भिवानी के महम मार्ग पर स्थित गांव मित्ताथल के बंदरों वाले जोहड़ के पास बने हनुमान धाम में बीती देर रात सात-आठ हथियारबंद बदमाशों ने आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। मुख्य महंत सहित अन्य को बंधक बनाकर उन पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मुख्य महंत की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। दो की हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। डकैत महंत की अलमारी में रखे 29 हजार रुपये भी ले गए। वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब तीन बजे हनुमान धाम में घुसते ही सात-आठ बदमाशों ने हाल में सो रहे जताई निवासी रमेश, कनीना निवासी बद्री गिरी और चालक हरदीप को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में उन्हें रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद मुख्य हाल में सो रहे महंत सोमवार गिरी और जितेंद्र गिरी पर हमला कर दिया। दोनों को लाठी-डंडों से पीटने के बाद तेज धारदार हथियार से भी वार किया। डकैतों के जाने के बाद घायल रमेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

 

Sadhu's murdered in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

पीजीआई लाने से पहले महंत की मौत हो गई। पीजीआई में भर्ती बद्री गिरी और चालक हरदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सुबह पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया स्वयं मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, सीआईए टीम, साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है। डॉग स्क्वायड बुलाए गए, लेकिन पुख्ता सबूत हाथ नहीं लग पाया।

कौन है, बोलते ही शुरू कर दी मारपीट
घायल रमेश ने बताया कि सात-आठ युवक मुंह ढके हुए थे। जब वे हाल में घुसे नींद खुल गई। आवाज लगाई कि कौन है तो बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाबा भलाई नाथ, बाबा बद्रीनाथ व ड्राइवर हरदीप को लाठी डंडो से पीटा। बाबा बद्रीनाथ और ड्राइवर के हाथ पैर बांध दिए। कहने लगे कि अगर कोई उठा तो जान से मार देंगे। फिर साथ लगते कमरे में बाबा सोमवार गिरी व जितेंद्र गिरी पर हमला किया और लूटपाट की।

कुछ बदमाश रात को मंदिर में महंतों से मारपीट कर कुछ नगदी लेकर फरार हो गए। एक महंत की मौत हो गई। घायलों से पूछताछ कर सभी पहलुओं पर जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed