होटल में पति के साथ दिखी 'सौतन' तो सह न सकी विवाहिता
सेक्टर-22 स्थित होटल जालंधर में रविवार देर रात को एक महिला ने जमकर हंगामा किया। वह अपने पति को होटल के कमरे में दूसरी औरत के साथ देखकर इतने गुस्से में आ गई कि उसने दूसरी महिला को जमकर पीटा।
यही नहीं महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली और पति के खिलाफ शिकायत दे दी। इसके बाद पुलिस महिला और पीड़िता के पति को पुलिस चौकी ले गई।
हुआ यूं कि रविवार देर रात को महिला को पता चला कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ होटल में रुका है। वह रात को करीब 11 बजे परिजनों के साथ होटल में आ पहुंची। रिसेप्शन पर रखे रजिस्टर को चेक किया तो पता चला कि उसका पति होटल के कमरा नंबर 117 में ठहरा हुआ है।
महिला ने बताया कि जब वह कमरे में पहुंची तो वहां सिर्फ उसका पति था। महिला ने कमरे के बाथरूम से दूसरी महिला को ढूंढ निकाला और वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी।
पुलिस पर मिलीभगत से देह व्यापार का लगाया आरोप
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि जिस कमरे में उसका पति ठहरा था वह किसी पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल के नाम पर बुक था और होटल में वह देह व्यापार का धंधा चलवा रहा है।
महिला ने सेक्टर-22 पुलिस चौकी में जाकर पति और महिला के खिलाफ शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पुलिस वालों ने उसके पति और महिला को बाद में बिना मेडिकल करवाए ही छोड़ दिया।
इस दौरान महिला ने चौकी में ही बैठकर एसएसपी, डीएसपी और एसएचओ को फोन घुमा डाले। होटल वालों का कहना है कि वो लोग किसी की बर्थडे पार्टी में आए थे।
उनको क्या पता कौन किसके साथ आ रहा है। जबकि पुलिस का कहना है कि ये उनका पारिवारिक मामला है। मौके से कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला तो किस आधार पर केस दर्ज करें।