फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RSS leader Ravinder Gosai shot dead in Ludhiana Kailash Nagar

लुधियानाः RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए कातिल

Wed, 18 Oct 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 18 Oct 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
RSS leader Ravinder Gosai shot dead in Ludhiana Kailash Nagar
आरएसएस नेता रविंदर गोसाई - फोटो : ANI
धनतेरस पर पंजाब से बड़ी खबर, आरएसएस शाखा प्रशिक्षक और भाजपा नेता को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया है। हत्या के वक्त वे शाखा से घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी 60 वर्षीय रविंदर गोसाई के रूप में हुई है। कैलाश नगर, गली नंबर 3 में स्थित उनके घर के नजदीक ही बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोली मारी। मौके पर ही रविंदर गोसाई की मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या की खबर मिलते ही पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता भी जुट गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी है और तलाश अभियान चला रही है। हमलावरों की तस्‍वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं और पुलिस को यह फुटेज भी मिल गया है। बता दें कि इससे पहले 2016 में आरएसएस के प्रांत सह संघचालक ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की भी गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


परिवार बोला, जमीन का विवाद चल रहा था
वहीं रविंद्र गोसाई हत्या से स्तब्ध परिवार का कहना है, उनका जमीनी विवाद चल रहा था। फिलहाल हत्‍या के कारणों पर पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी और दौड़कर आए तो देखा कि रविंदर जमीन पर पड़े हैं। वहीं एक बाइक दनादन करके दौड़ती नजर आई। जब तक हम रविंदर को संभालते, उनकी मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed