Ludhiana News: स्क्रैप बेचने के बहाने पहुंचे तीन लुटेरे, पिस्तौल दिखा दुकानदार से 15 हजार लूटे
सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही थाना साहनेवाल की पुलिस भी वहां पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के साहनेवाल की रुद्रा कॉलोनी इलाके में दुकान में स्क्रैप बेचने के बहाने तीन लुटेरों ने दुकानदार की कनपटी पर पिस्तौल तानकर 15 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया। लुटेरों ने दुकानदार से उसका मोबाइल और पर्स भी लूट लिया। दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि एक आरोपी को दुकानदार ने काबू कर लिया था लेकिन दो लुटेरों ने उसे धक्का देकर छुड़ा लिया।
सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में डाबा रोड जैन कॉलोनी निवासी राहुल गोयल की शिकायत पर जसपाल बांगड़ निवासी आकाश कुमार, न्यू महादेव नगर निवासी प्रदीप पांडे और खमाणो निवासी अमन गुप्ता के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
राहुल गोयल ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी गोयल स्क्रैप के नाम से दुकान है। मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीनों आरोपी उसके पास पहुंचे। उन्होंने स्क्रैप दिया और बेचने की बात की। जब वह सामान तौलने लगा तो इसी दौरान एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाली और उसकी कनपटी पर लगा दी। इसके बाद लुटेरों ने उसके गल्ले में पड़े 15 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान भी लूट लिया।
राहुल के मुताबिक उसने एक लुटेरे को काबू करने में कामयाबी हासिल कर ली थी लेकिन बाकी दो लुटेरों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद वह अपने साथी को लेकर भाग निकले। सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही थाना साहनेवाल की पुलिस भी वहां पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अमृतसर: दातर दिखा लूटपाट करने वाले दो शातिर काबू
अमृतसर के भीड़भाड़ वाले इलाका कैंट में राहगीरों से दातर दिखाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो दातर, एक बेसबॉल और 600 रुपये नकदी बरामद की है। कुछ दिन पहले दातर दिखाकर इसी तरह की लूटपाट करने की वीडियो वायरल होने के बाद कैंट थाने की पुलिस ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है। यह जानकारी बुधवार को कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर खुशबू ने प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर की रात करीब नौ बजे मूलरूप से यूपी के जिला गोंडा के गांव शाहीपूर्ण के रहने वाले शामू के साथ वारदात हुई। घटना के वक्त वह अपने चाचा के लड़के पारस को रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ाने जा रहा था। इस दौरान जब वह पुतलीघर राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में पहुंचा तो तीन लड़कों ने उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट करने के बाद दातर दिखाकर उससे 7800 रुपये लूट लिए।
इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ धुम्मा और हरदीप सिंह उर्फ भोलू के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस की टीम ने उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया बेसबॉल, दो दातर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से 600 रुपये भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि उन लोगों ने इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।