फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak man shot dead in new year evening

युवक ने ऐसे मनाया नए साल का जश्न कि जान चली गई, मां रो-रोकर बेहोश

Tue, 02 Jan 2018 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 02 Jan 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
rohtak man shot dead in new year evening
रोहतक में युवक की हत्या
एक युवक ने नए साल का जश्न मनाने के लिए ऐसा तरीका चुना कि उसकी जान चली गई। खबर सुनते ही मृतक की कैंसर पीड़ित मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन


घटना हरियाणा के रोहतक की है। छेड़छाड़ के मामले में नामजद एक टैक्सी चालक नए साल की रात अपने दोस्तों के साथ महिला के घर के आगे हुड़दंग मचाने पहुंच गया। पूरी रात घर के बाहर हो हल्ला किया। पति ने कई बार पुलिस से गुहार की।

पुलिस नहीं पहुंची तो लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन गोलियां मार कर टैक्सी चालक की हत्या कर दी। उसके बाकी साथी मौके से भाग गये। हत्या के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के पति को घर से ही हिरासत में ले लिया और देर रात तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। सांपला के थानाक्षेत्र के गांव खेड़ी साध में यह वारदात हुई।
विज्ञापन

मृतक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

rohtak man shot dead in new year evening
रोहतक में युवक की हत्या
महिला के पति के अनुसार रात 11 बजे टैक्सी चालक धर्मेंद्र उर्फ ढिल्लू अपने दो साथियों के साथ उनके घर के आगे गाड़ी की डिग्गी खोलकर ऊंची आवाज में डेक बजाकर हुड़दंग मचाने लगा। उसने धर्मेंद्र को जाने को कहा तो वह बहसबाजी पर उतर आया। इस पर उसने कई बार पुलिस को फोन किया।

पुलिस मौके पर नहीं आई। धर्मेंद्र का हुड़दंग सुबह चार बजे तक जारी रहा तो वह घर से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और उसने गोली मार दी। महिला का पति प्रापर्टी डीलर है और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ का एक मामला धर्मेंद्र के खिलाफ पहले से ही दर्ज है।

मृतक के भाई ने बताई सारी कहानी

rohtak man shot dead in new year evening
आरोपी युवक सत्यवान
दूसरी ओर धर्मेंद्र के भाई रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि धर्मेंद्र रविवार शाम को अपने दोस्त सुशील की कार लेकर नए साल का जश्न मनाने गया था। वह देर रात तक घर नहीं आया। इस पर वह उसकी तलाश में गांव के अड्डे की तरफ गया।

यहां पर धर्मेंद्र अपने साथी हुमांयूपुर निवासी दिनेश और दिल्ली के झाड़ौदा निवासी प्रदीप के साथ कार में बैठा था। रोहित भी उनके साथ कार में बैठ गया। फिर चारों कार में बैठकर घर की तरफ चल दिए। तड़के करीब चार बजे वह कार लेकर प्रोपर्टी डीलर के घर के सामने पहुंचे।

वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस पर धर्मेंद्र ने कार रोककर उससे कहा कि उसने झूठा केस दर्ज करवा रखा है। इस पर वह घर से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और कार में बैठे धर्मेंद्र को तीन गोलियां मार दीं। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के भाई के बयान पर आरोपी सत्यवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों के बीच पुराने छेड़छाड़ के मामले को लेकर कहासुनी हुई थी। गाड़ी से पुलिस ने सोडा बोतल भी बरामद की है।
- गोवर्धन, चौकी इंचार्ज आईएमटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed