फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rohtak Crime News Big revelation in Jind Vikas murder case

जींद के युवक की हत्या का खुलासा: ड्रेन किनारे खड़ा कर पहले मारी गोली फिर गंडासे से सिर पर किया हमला

Sun, 10 Sep 2023 11:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Sep 2023 11:59 AM IST
सार

छह सितंबर को पड़ोस का युवक शोमा व सोनू बुलाकर ले गए। देर रात तक विकास घर नहीं आया। अगले दिन दोपहर पुलिस का फोन आया। पुलिसने बताया कि विकास का शव टिटौली-सुंदरपुर गांव के खेतों में ड्रेन नंबर आठ के किनारे पड़ा है। वह मौके पर पहुंचा तो देखा विकास की छाती में गोली मारी गई थी।

विज्ञापन
Rohtak Crime News Big revelation in Jind Vikas murder case
गिरफ्तार चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद जिले के गांव नंदगढ़ के युवक विकास की हत्या का खुलासा हो गया है। आरोपियों ने 28 वर्षीय युवक को ड्रेन किनारे खड़ा किया और इसके बाद गोली मार दी थी। गिरते ही दूसरे युवक ने गंडासे से सिर में वार किया था। यह खुलासा गिरफ्तार चार युवकों ने किया है। रविवार को पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। पुलिस के मुताबिक जींद जिले की तहसील जुलाना के गांव नंदगढ़ निवासी पप्पू मिस्त्री ने सात सितंबर को शिकायत दी थी कि उसका बेटा 28 वर्षीय विकास ट्रक चलाता था। वह रक्षाबंधन पर घर आया था। 

विज्ञापन


छह सितंबर को पड़ोस का युवक शोमा व सोनू बुलाकर ले गए। देर रात तक विकास घर नहीं आया। अगले दिन दोपहर पुलिस का फोन आया। पुलिसने बताया कि विकास का शव टिटौली-सुंदरपुर गांव के खेतों में ड्रेन नंबर आठ के किनारे पड़ा है। वह मौके पर पहुंचा तो देखा विकास की छाती में गोली मारी गई थी। सिर में गंडासे से वार किया गया था। पुलिस ने नंदगढ़ निवासी दो सगे भाइयों शोमा, सोनू व उनकी बुआ के लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन

पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी, योजना के तहत गोली मारकर की हत्या

पुलिस ने चार आरोपियों नंदगढ़ गांव निवासी शोमा व सोनू, कथूरा निवासी जयसिंह व अमन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शोमा को विकास से 26 हजार रुपये लेने थे। पैसे मांगने पर बार-बार टालमटोल कर रहा था। साथ में धमकी भी देने लगा था। उसे योजना के तहत घर से बुलाकर लाए। ड्रेन पर खड़े होकर हिसाब कर रहे थे। मामला बढ़ने पर पहले उसे गोली मारी। इससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद सिर में गंडासा मार दिया। थोड़ी देर बाद विकास ने दम तोड़ दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विकास हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों में दो जींद जिले के गांव नंदगढ़ तो दो सोनीपत जिले के गांव कथूरा के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed