{"_id":"57944f474f1c1bcc38c4b42e","slug":"robin-super-chor-robin-super-chor-robin-profile-hisar-boy-robin-profile-haryana-panchkula","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"27 साल की उम्र में 'सुपरचोर' कैसे बना रॉबिन, चौंकाने वाला सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
27 साल की उम्र में 'सुपरचोर' कैसे बना रॉबिन, चौंकाने वाला सच
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 25 Jul 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
27 साल की उम्र में चोरी की 31 वारदातों को अंजाम देने वाला रॉबिन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र 27 साल की उम्र में 31 वारदातें अंजाम देने वाला रॉबिन सुपरचोर कैसे बना, पुलिस की पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। हिसार के जवाहर नगर का रहने वाला रॉबिन किसी को भी अपनी पर्सनालिटी के जाल में फंसा लेता था। उसने व्यक्तित्व कुछ ऐसे ही डेवलप किया था।
उसकी पर्सनालिटी डेवलप करने में उसकी गर्लफ्रेंड का काफी सहयोग करती थी। वह फर्राटेदार अंग्रेजी में तो फारवर्ड था ही साथ ही रोजाना अखबार के साथ ही न्यूज के अन्य माध्यमों से भी अपडेट रहता था। जिस कारण चार लोगों के बीच में धाक जमाने और चर्चा करने में उसे आसानी रहती थी।
रॉबिन की कमजोरी थी मौज मस्ती, जिसकी वजह से वह गाड़ी चुराने के बाद उसको चंद रुपये में बेच देता था। पंचकूला के पुलिस उपायुक्त अनिल धवन के अनुसार रॉबिन ने चुराई गई फॉरच्यूनर को सिर्फ एक लाख रुपये में बेच दिया था, जिसको बरामद कर लिया गया है। रॉबिन पढ़ा लिखा था और मौज मस्ती के खातिर चोरी करनी शुरू की।

घंटी बजाई, कोई नहीं आया तो भीतर आ गया
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
पंचकूला पुलिस के अनुसार रॉबिन ने बताया है कि सुबह पांच से छह बजे का समय चोरी के लिए इसलिए तय किया था, क्योंकि इसी समय ज्यादातर लोग घरों से सैर के लिए निकलते हैं। यह लोग अक्सर अपना गेट खुला छोड़ देते हैं। इसीलिए वह सीधे घर में घुस जाता था।
पुलिस के अनुसार ज्यादातर लोग अपनी कार की चाबी लॉबी में ही रखते हैं। लॉबी से वह चाबी उठा लेता था। यदि रॉबिन को घर में किसी ने देख लिया तो वह कहता था बाहर काफी समय से घंटी बजा रहा था और किसी ने सुना नहीं तो भीतर चला आया। अंग्रेजी में इतना सुनकर कोई उसके ऊपर शक नहीं करता था। गार्ड और नौकरों पर वह अपनी अंग्रेजी और रौब से धाक जमाता था।
पंचकूला पुलिस लाई है रिमांड पर
पुलिस हिसार के चोर रॉबिन को शुक्रवार को दिल्ली से रिमांड पर लेकर आई है। रॉबिन से पंचकूला पुलिस को कई अन्य मामलों के खुलासे होने की उम्मीद है।

प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा और पंजाब में लग्जरी कारों के अलावा चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले रॉबिन को चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। यूटी पुलिस ने पंचकूला पुलिस की मौजूदगी में रॉबिन से पूछताछ की, जिसमें उसने चंडीगढ़ में चोरी की वारदात कबूली हैं। सूत्रों के अनुसार रॉबिन ने सेक्टर-21 से फोर्ड एंडेवर चोरी करने की बात कबूली है।
सेक्टर-19 पुलिस थाने में फोर्ड एंडेवर चोरी का केस दर्ज है। रॉबिन ने पुलिस को बताया कि उसने सुबह कार की सफाई करने वाले से कार की चाबी हासिल की थी। उसने मौका पाकर कार चोरी कर ली थी। पुलिस के अनुसार रॉबिन को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद उससे कार चोरी की कई वारदात के खुलासा होने की उम्मीद है।
करन ज्वेलर्स की चोरी से कोई वास्ता नहीं
सूत्रों के अनुसार वह इससे पहले भी रॉबिन को सेक्टर-22 के करन ज्वेलर्स में हुई लूट की वारदात के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ला चुके हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसकी इस वारदात में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पंचकूला पुलिस की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद यूटी पुलिस रॉबिन को चोरी के केस में प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।