फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery with man by auto robber gang

घर लौट रहे व्यक्ति को ऑटो सवार बदमाशों ने मारपीट कर लूटा

Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
robbery with man by auto robber gang
क्राइम

रात को काम खत्म कर घर लौट रहे व्यक्ति से ऑटो सवार तीन बदमाश उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को रात मलोया निवासी कालिम पैदल घर लौट रहा था। जैसे की वह डड्डूमाजरा की सड़क पर पहुंचा तो उसके पास एक ऑटो रुका। ऑटो में सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक आरोपी ने उसे धमकाकर जेब से पर्स निकाल लिया। पीड़ित ने बताया कि उसके पर्स में 1500 रुपये और जरूरी कागजात थे, जो बदमाश ले गए। जाने से पहले तीनों ने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन


कालिम ने बताया कि सड़क पर अंधेरा होने के कारण वह थ्री व्हीलर का नंबर नोट नहीं कर पाया। लेकिन सामने आने पर आरोपियों को जरूर पहचान सकता है। बदमाशों के जाने के बाद  कालिम ने किसी राहगीर के फोन से वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने कालिम की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed