फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery with Man

लिफ्ट देने के बहाने चाकू की नोक पर लूटा

Sat, 24 May 2014 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Sat, 24 May 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
Robbery with Man

रात के समय बस स्टैंड पर खड़े लोगों को लिफ्ट देने के बहाने वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। ऐसी ही घटना वीरवार देर रात डेराबस्सी बस स्टैंड पर घटी। वहां खड़े एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ टैंपू में बैठाकर ले जा रहे चार व्यक्तियों ने चाकू की नोक पर उससे पांच हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव भांखरपुर में किराए के मकान में रहने वाला सतियावीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट कंपनी चलता है। गांव में ही उसका दफ्तर है। वीरवार को वह दिल्ली से लौटा। रात करीब एक बजे वह डेराबस्सी बस स्टैंड पहुंचा, तो डेराबस्सी के गांव तीन किलोमीटर दूरी पर होने पर वह किसी वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक टैंपू आकर उसके पास रुका, जिसमें चार लोग सवार थे। वह लोग उससे कहने लगे कि वह चंडीगढ़ की ओर ही जा रहे हैं। रास्ते में उसको गांव पर उतर देगे। वह उनके साथ बैठ गया। रास्ते में उन्होंने उसके बारे में जानकारी ली। वह भी उनके बारे में पूछता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार गांव भांखरपुर के लिए डेराबस्सी रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर से जाना होता है। लेकिन जब वह फ्लाईओवर के नीचे से जाने लगे तो उसने इसका विरोध किया। इस पर उनमें से एक ने उस पर चाकू तान दिया।

फ्लाईओवर के नीचे अंधेरे में टैंपू ले जाकर रोका तथा कहा कि उसके पास जो नकदी है वह चुपचाप दे दे, नहीं तो चाकू गर्दन के आरपार कर दिया जाएगा। उसने डरकर जेब में रखे पांच हजार उनको दे दिए।


इसके बाद बड़ी मुश्किल से उनसे बचकर वह वहां से भागा और रेलवे लाइन पार कर गांव भांखरपुर पहुंचा एवं घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मिली निशानदेही पर विक्की, अजय, वीरों, बलबीर नामक व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed