महिला को बंधक बनाकर 15 लाख की लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना(पंजाब) के डुगरी स्थित बसंत एवेन्यू इलाके में शुक्रवार को लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों ने प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।
इसके बाद आरोपी घर में पड़े 15 लाख रुपये कैश व सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। महिला को बंधक बनाने से पहले लुटेरों ने घर की नौकरानी को बाथरूम में बंद कर दिया था।
इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चार नकाबपोश लुटेरे बाइक से आए थे
थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर भरपूर सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर गुरविंदर सिंह शुक्रवार की सुबह अपने दफ्तर चला गया था। पीछे से उसकी पत्नी कमलजीत कौर व नौकरानी गुड़िया अकेली थी।
इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश लुटेरे घर में दाखिल हो गए, जब घर की नौकरानी ने उन्हें देखा तो वह शोर मचाने लगी। आरोपियों ने नौकरानी गुड़िया को पकड़ कर घर के बाथरूम में बंद कर दिया।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच करने में जुटी पुलिस
इसी दौरान आरोपी अंदर घुसे और उन्होंने कमलजीत कौर को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और अलमारी की चाबियां लेकर अंदर पड़े 15 लाख रुपये, सोने के जेवरात व अन्य सामान लूट लिया।
उसके बाद आरोपियों ने कमलजीत कौर को शोर न मचाने की धमकियां भी दी। आरोपियों के फरार होते ही कमलजीत कौर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
इंस्पेक्टर भरपूर सिंह ने कहा कि पुलिस गुरविंदर के घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने में जुटी हुई है, ताकि लुटेरों के मोटरसाइकिलों का नंबर पता चल सके। इससे लुटेरों तक पहुंचने में पुलिस को आसानी होगी।