फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery, loot, thievery, house thievery, house robbery, crime, dhanas, chandigarh

चंडीगढ़ में एक साथ दो घरों में चोरी, नगदी और चांदी के बर्तन साफ

Sat, 25 Jun 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Jun 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
robbery, loot, thievery, house thievery, house robbery, crime, dhanas, chandigarh
डाका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़ के सेक्टर-40 व धनास में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के वक्त घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 23 जून की रात चोरों ने धनास की मिल्क कॉलोनी के एक मकान से ताला तोड़कर 6.50 लाख रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन


मकान मालिक मोहन सिंह रावत एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। वह अकेले ही घर में रह रहे थे। 23 जून की रात को वह सेक्टर-41 में अपने किसी दोस्त के घर रुक गए। रात को करीब 12:30 बजे जब वह घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और 6.5 लाख नगद व कागजात गायब थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने कैश अगले दिन कंपनी में जमा करवाना था। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं सेक्टर-40 के मकान से चोर चांदी के गहने व 8 हजार रुपये चोरी कर ले गए। मकान मालिक सुरिंदर मोहन ने बताया कि जिस समय चोरी हुई, परिवार शहर से बाहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को जब वे वापस आए तो देखा कि घर की एक खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और लोहे की ग्रिल भी तोड़ी हुई थी। घर से चोर 4 किलो 80 ग्राम चांदी के बर्तन, कड़े व सिक्के चोरी कर ले गए थे। साथ ही 8 हजार रुपये नगद भी गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed