फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery, loot, thievery, gold chain thievery, girl chain thievery, thievery in ugc net exam

नेट एग्जाम देने आई थी, दो तोले की चेन से हाथ धो बैठी, जानिए मामला

Sun, 10 Jul 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Jul 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
robbery, loot, thievery, gold chain thievery, girl chain thievery, thievery in ugc net exam
यूजीसी नेट एग्जाम के दौरान महिला की स्कूटी से चोरी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में यूजीसी नेट का एग्जाम देना महिला को महंगा पड़ गया। उसे दो तोले की चेन व नगदी की चपत लग गई। दरअसल, कोई उसकी स्कूटी की डिग्गी का ताला तोड़कर चेन और नगदी पर हाथ साफ कर गया। युवती जब परीक्षा केंद्र से निकली तो चोरी का पता चला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार को सेक्टर 47 की रहने वाली मिनी पांडे ने बताया कि वो सेक्टर 10 के गर्वनमेंट स्कूल सेक्टर 10 में यूजीसी नेट की पेपर देने आई थी।
विज्ञापन


उन्होंने अपना स्कूटर स्कूल के बाहर ही खड़ा दिया। परिक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले बाहर ही मिनी से सोने की चेन , मोबाइल व पर्स बाहर रखने के लिए कहा गया। उन्होंने अपनी चेन , मोबाइल व बैग स्कूटी की डिग्गी में ताला लगा कर रख दिया था। दोपहर करीब 12 बजे जब वो परीक्षा केंद्र से बाहर आई तो देखा उसका स्कूटर अपनी जगह पर नही था। काफी देर तक इधर उधर ढूंढने के बाद स्कूटर वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर दो कारों के बीच छिपाया हुआ मिला।
विज्ञापन


चेक करने पर पाया कि स्कूटर हेंडर लॉक और डिग्गी का लॉक टूटा हुआ था। अंदर सोने की चेन व पर्स से पांच सौ रुपये चोरी हो चुके थे। पीड़िता ने बताया कि स्कूल के अंदर इतनी जगह है उसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने पार्किगिं स्कूल के बाहर करवाई गई। दो पुलिस कर्मचारियों के स्कूल गेट पर मौजूद होने के बावजूद स्कूटर का ताला  तोड़कर चोर चेन और नगदी चुरा कर ले गए। कोई अपनी जिम्मेदारी लेने को तैयार ही नही है। पुलिस ने युवती के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed