फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   robbery, loot, gas agency loot, 60 thousand rupee loot, panipat loot, crime, haryana

बंदूक की नोक पर कैशियर से 3 बदमाश लूट ले गए 60 हजार

Sun, 05 Jun 2016 07:24 PM IST
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sun, 05 Jun 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
robbery, loot, gas agency loot, 60 thousand rupee loot, panipat loot, crime, haryana
पानीपत में गैस एजेंसी लूट मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पानीपत में आज सवेरे 60 हजार रुपये की लूट हो गई। तीन नकाबपोशों ने बंदूक की नोक पर यह वारदात अंजाम दी। बाबैन रोड पर बने भारत गैस की सलूजा गैस एजेंसी के गोदाम में तीन नकाबपोश घुए आए। उनके हाथों में हथियार थे।
विज्ञापन


घुसते ही उन्होंने कैशियर को गन प्वाइंट पर ले लिया और उससे अलमारी की चाबी मांगी। इंकार करने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। घबराकर कैशियर ने उन्हें चाबी दे दी और वे अलमारी में रखे 60 हजार रुपये कैश लेकर भाग गए। जाते हुए उन्होंने गोदाम को बाहर से लॉक कर दिया।
विज्ञापन


जैसे तैसे कर कैशियर ने इसकी सूचना एजेंसी मालिक बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed