फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery in running ajmer to chandigarh garib rath train in rohtak

रोहतक: गरीब रथ में डकैती, सीटीआई को बनाया बंधक...10 हथियारबंद बदमाशों की वारदात

Thu, 24 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 24 Jan 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
robbery in running ajmer to chandigarh garib rath train in rohtak
गरीब रथ एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ की ओर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर तड़के 3:05 बजे मकड़ौली गांव के पास 10 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने कोच जी-9 में डाका डाला। बदमाशों ने सीटीआई को तमंचे के बल पर बंधक बनाया और राजस्थान के दौसा में तैनात एडीजे समेत 12 यात्रियों के सूटकेस खुलवाकर 1.86 लाख की नकदी, हीरे और सोने के आभूषण लूट लिए। ट्रेन बुधवार तड़के 2:58 बजे रोहतक स्टेशन से रवाना हुई थी। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों ने जीआरपी के एएसआई और कांस्टेबल पर पथराव किया।

विज्ञापन


मंगलवार रात अजमेर से चंडीगढ़ जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (12983) निर्धारित समय 2:28 बजे की बजाय 2:53 बजे रोहतक स्टेशन पर पहुंची। जीआरपी के मुताबिक, पांच मिनट के ठहराव के बाद 2:58 बजे ट्रेन चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। बमुश्किल ट्रेन तीन से चार मिनट ही चली होगी कि पहले से सवार डकैतों के साथी ने चेन पुलिंग कर दी। 10 हथियारबंद नकाबपोश कोच नंबर जी-9 में सवार हो गए और डिप्टी सीटीआई मिट्ठू शर्मा को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। 

विज्ञापन

robbery in running ajmer to chandigarh garib rath train in rohtak
गरीब रथ

डकैतों ने कोच में सवार राजस्थान के दौसा में तैनात एडीजे अंचला आर्य समेत 12 यात्रियों से लूटपाट की। बदमाशों ने सभी यात्रियों के बैग और ब्रीफकेस खुलवाकर नकदी जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद ट्रेन से उतरकर भाग रहे बदमाशों का जीआरपी एएसआई जयभगवान और कांस्टेबल रमेश ने पीछा किया। पीछा करने पर बदमाशों ने दोनों पर पथराव किया।

 घने कोहरे के कारण दोनों पुलिसकर्मी वापस आ गए। दोनों ने जीआरपी रोहतक और मुख्यालय अंबाला में डकैती की सूचना दी। दिन के समय जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने वारदात स्थल का मुआयना किया। जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है और रोहतक एसपी के साथ मिलकर एक स्पेशल टीम गठित की गई है। ट्रेन के चंडीगढ़ पहुंचने पर डिप्टी सीटीआई मिट्ठू शर्मा ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज करवाई। चंडीगढ़ जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक जीआरपी को भेज दी है। 

किससे क्या लूटकर ले गए बदमाश

- एडीजे दौसा अंचला आर्य : 40 हजार नकद, डॉक्यूमेंट, सोने के टॉप्स, दो कड़े, अंगूठी, चेन और मोबाइल फोन
- जिज्ञासा : एक बैग, तीन हजार रुपये, मोबाइल फोन
- राजीव खन्ना : 10 हजार रुपये, डॉक्यूमेंट, मोबाइल फोन
- बेअंत सिंह  : 10 हजार रुपये, सोने की चेन व अंगूठी, मोबाइल फोन 
- विनोद भारती : सोने की चेन
- विजय कुमार : 3000 रुपये, मोबाइल
- सोनिया आनंद : डायमंड का मंगलसूत्र, 95 हजार रुपये
- हरप्रीत सिंह : 25 हजार रुपये
नोट : कोच के अंदर सवार यात्री महीपाल, ताराचंद्र, राधा शर्मा और संतोष से भी डकैतों ने मारपीट कर लूटपाट की

गरीब रथ में डाका डालने वालों को पकड़ने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने चार-चार स्पेशल टीमें गठित की हैं। रोहतक पुलिस से बात कर तीनों फोर्स की एक संयुक्त एसआईटी गठित की गई है। मकड़ौली में जहां डकैत उतरकर भागे, वहां से जितने भी रास्ते जा रहे हैं, सभी पर पुलिस टीमों को लगाया गया है। दो स्थानों पर सीटीटीवी लगे मिले हैं, इनके फुटेज खंगाले जा रहा है। जीआरपी की खुफिया विंग को भी रोहतक भेजा गया है। - धीरज सेतिया, एसपी जीआरपी अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed