{"_id":"8c38c3eb6327994cb49c9624c0f2b314","slug":"robbery-in-panchkula-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदिहाड़े लाखों का माल उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदिहाड़े लाखों का माल उड़ा ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 05 Mar 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का सरकारी क्वार्टर (लाल क्वार्टर) इन दिनों चोरों के निशाने पर है। चोर एक बार फिर दिनदहाड़े सेक्टर-11 के एक बंद घर से 11 तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी और 50 हजार रुपये नगद चुरा ले गए।
पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा मौके का मुआयना करने के बाद सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। करीब 15 दिनों के अंदर लाल क्वार्टर में आधा दर्जन चोरी की वारदात हो चुकी है। खासकर सेक्टर-10 पुलिस चौकी का एरिया चोरों के निशाने पर है।
मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, मकान नंबर 1221 में रामचंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को वह घर पर अकेले थे, जबकि परिवार के सदस्य बाहर गए थे।
विज्ञापन
रामचंद्र के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से बाहर गए और करीब तीन बजे लौटे तो घर के ताले टूटे थे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर के सामान का जायजा लिया तो चोरों ने कुछ कीमती सामान नहीं छोड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इधर, रेडक्रास सेक्रेट्री के घर से टूंटियां चुराईं
सेक्टर-9 में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल एवं चंडीगढ़ स्थित हरियाणा रेडक्रास के सेक्रेट्री ज्ञान प्रकाश तनेजा के घर से चोरों ने टूटियां चुरा लीं। घटना के समय घर में कोई नहीं था। चोर बाथरूम की टूंटियां व अन्य सेनेटरी का सामान चुरा ले गए।
इनका रखें खयाल
- घर से बाहर जाएं तो पड़ोसी को जरूर जानकारी दें।
- ज्यादा दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं, तो अखबार बंद कराके जाएं। अक्सर दो-तीन दिन का अखबार घर के बाहर पड़ा रहता है, जो घर में किसी के न होने की निशानी है।
- ज्यादा सोना और नगदी घर में न रखें।