फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery in Jewellery Showroom in Panchkula

पंचकूला के ज्वेलरी शोरूम में 2 करोड़ की डकैती

Mon, 14 Jul 2014 08:21 PM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 14 Jul 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
robbery in Jewellery Showroom in Panchkula

पंचकूला सेक्टर-5 एमडीसी स्थित स्वास्तिक विहार के ज्वेलरी शोरूम में रविवार को डकैतों ने दिनदहाड़े धावा बोला। इस वारदात को अंजाम देने के लिए हेलमेट पहने चार बदमाश शोरूम के अंदर गए थे, जबकि उनके तीन-चार साथी बाहर दूसरी गाड़ी में इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


डकैतों ने शोरूम मालिक व दो कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया और मालिक के सिर के पीछे दराती से भी वार किया। करीब 20 मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद जाते-जाते वे शोरूम मालिक की स्विफ्ट कार भी ले गए। उधर, शोरूम मालिक ने पहले दो करोड़ का नुकसान बताया, फिर तीन करोड़ और एफआईआर दर्ज कराने के दौरान 50 लाख के नुकसान की जानकारी दी।

विज्ञापन

कर्मचारी समेत मालिक को गनप्वाइंट पर लेकर लूट

robbery in Jewellery Showroom in Panchkula

स्वास्तिक विहार के शोरूम नंबर-23ए में रजत ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चार युवक हेलमेट पहने घुसे। इस दौरान शोरूम मालिक आंशि खन्ना (60) और उनके दो कर्मचारी सतीश व जतिन मौजूद थे।

डकैतों ने शोरूम के अंदर आते ही सभी को गन प्वाइंट पर लिया। दो डकैतों ने जतिन व सतीश पर मिर्च पाउडर फेंका और उन्हें कुर्सियों से बांध दिया। इसके बाद गहने जमा करने लगे। इस बीच जब आंशि खन्ना ने विरोध किया तो उनके सिर के पीछे दराती से वार कर लहूलुहान कर दिया गया और उन्हें भी कुर्सी से बांध दिया।

बंधक बनाने के लिए डकैत अपने साथ कपड़े भी लाए थे। तीनों को बंधक बनाने के बाद तसल्ली से गहने जमा किए। काउंटर से कैश लिए और वहीं से शोरूम मालिक की स्विफ्ट की चाबी लेकर गाड़ी सहित फरार हो गए। उनसे पहले जिस क्रूज गाड़ी में वे आए थे, वह मौके से निकली।

डकैतों पर ईंटें फेंकीं, फिर भी बच निकला

robbery in Jewellery Showroom in Panchkula

डकैतों के जाने के बाद आंशि खन्ना अपना बंधन छुड़ाकर बाहर आए और शोर मचाया। शोरूम की पार्किंग से जब स्विफ्ट मेन सड़क पर आई तो एक युवक ने गाड़ी के सामने वाले शीशे पर ईंट मारी, जिससे वह टूट गया।

इसके बावजूद बदमाशों ने गाड़ी इतनी तेज भगाई कि ईंट मारने वाले युवक लड्डन को भी पीछे हटना पड़ा। लड्डन इसी मार्केट के एक हेल्थ क्लब में कार्यरत है। स्विफ्ट से पहले जो क्रुज गाड़ी भागी थी, उसमें तीन से चार लोग सवार थे, जिनमें एक महिला के भी होने की आशंका है।

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वारदात के बाद जब पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर फोन किया गया तो दो बार फोन लगा ही नहीं। तीसरी बार फोन लगा तो पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

जगह-जगह नाकाबंदी, नहीं लगा सुराग

robbery in Jewellery Showroom in Panchkula

शोरूम में आंशि खन्ना का बेटा रजत बैठता है, जो कुछ देर पहले ही खाना खाने के लिए घर गया था। वारदात के बाद आंशि खन्ना ने रजत को फोन पर सूचना दी और खुद चक्कर खाकर गिर गए, क्योंकि खून काफी बह चुका था।

पड़ोसियों ने उन्हें सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया। डकैतों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए, लेकिन डीवीआर सुरक्षित है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वारदात के बाद शहर की नाकाबंदी की गई और चंडीगढ़ व मोहाली पुलिस को भी अलर्ट किया गया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।

उधर, डीसीपी राहुल शर्मा, एसएचओ एमडीसी, सीआईए वन, सीआईए टू व चंडीगढ़ की क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौके का मुआयना किया। पंचकूला के डीसीपी राहुल शर्मा ने कहा कि वारदात के बाद मौके का मुआयना किया गया। आसपास की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। आरोपियों को ट्रेस करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed