{"_id":"55121ebdd8cc725049ec8e1ae42d0f6a","slug":"robbery-in-jalandhar-family-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जाना पड़ा महंगा, घर साफ कर गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में जाना पड़ा महंगा, घर साफ कर गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 21 Jan 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के एक परिवार को शादी में जाना महंगा पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर चोर उनका सारा घर साफ कर गए। घटना जालंधर के काला सिंघा रोड स्थित जैना नगर की है। चोर घर में से लाखों का कीमती सामान चुराकर ले गए। परिवारवालों ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
जैना नगर के राजेश कुमार ने कहा कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह और उसका परिवार 19 जनवरी को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए होशियारपुर गए थे। वीरवार सुबह जब वापस आए तो कोठी के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारियों के ताले भी तोड़े थे। चोर घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल, दो एलईडी, दो गैस सिलेंडर समेत अन्य कीमती सामान ले गए। राजेश कुमार के अनुसार करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चोरों ने उनके घर में चोरी की वारदात करने से पहले पड़ोसी में रहने वाले व्यक्ति के घर के गेट पर ताले जड़ दिए थे, ताकि वह घर से बाहर न निकल सके। उन्होंने कहा कि चोरी जानकारी थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।