फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery in Head Constable House

हेडकांस्टेबल के घर से नकदी और जेवर ले उड़े चोर

Sat, 24 May 2014 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा Updated Sat, 24 May 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Head Constable House

शहर में चोरी की वारदात थम नहीं रही है। वार्ड-सात स्थित आजाद नगर में हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के घर में घुसकर चोरों ने करीब तीन लाख रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, लाखों रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, साथ के एक मकान से महिला को चाकू दिखाकर चांदी के कुछ जेवरात और नकदी लूट ली। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी मगर चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल सुभाष वर्मा ने बताया कि उसकी मतलौड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले नारा नाके पर ड्यूटी लगी हुई है। शुक्रवार रात को वह ड्यूटी पर था और घर पर पत्नी सुनील, एक बेटा व बेटी थे। परिजन मेनगेट का ताला लगाकर आगे वाले कमरे में सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत पर सीढ़ियों का दरवाजा गलती से खुला रहने के चलते चोर नीचे आए और अलमारी से करीब तीन लाख रुपये की नगदी, सोने और चांदी के करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात के अलावा आगे वाले कमरे से तीन मोबाइल फोन भी ले गए।

वर्मा ने बताया कि 16 अप्रैल को उनकी बड़ी बेटी प्रियंका की शादी की थी। इसमें आया करीब पौने दो लाख रुपये कन्यादान, 26 हजार रुपये लड़की के मामा द्वारा भेंट दिए गए थे। इसके अलावा 85 हजार रुपये के शादी में खर्च के बाद बचा हुआ रखा था। जो जेवरात चोरी हुए हैं, उनमें ज्यादातर बड़ी बेटी के साथ ही छोटी बेटी की शादी की तैयारी को लेकर बनवाकर रखे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये थे जेवरात

पुलिसकर्मी की पत्नी सुनील ने मुताबिक पिछले कमरे में अलमारी से पैसे के साथ-साथ दो अंगूठी, एक गले का सेट, चार अंगूठी पुरुष, दो अंगूठी महिला, झुमकों की चेन, गले का टॉप्स, नथ, टीका, एक पतली गले की चेन, कानों के कुंडल,  एक जोड़ी कानों के बाले के साथ साथ करीब 750 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं।

चोर को पकड़ने का किया प्रयास

पुलिसकर्मी की पत्नी सुनील ने बताया कि चोर उनके कमरे में आया ओर बैड पर रखे मोबाइल फोन उठाकर चलने लगा। जिस पर आवाज हुई तो उसकी आंख खुल गई और उसने जैसे ही आवाज लगाई तो वो खिसकने लगा। तभी वह उसकी तरफ दौड़ी, लेकिन गिरने के कारण चोर वहां से भागने में सफल हो गया।


नौकर पर है शक

सुभाष वर्मा ने बताया कि उसके साथ लगते मकान में एक हलवाई ने कैटरिंग का काम किया हुआ है। जिसके पास एक युवक रहता था, जो वारदात के बाद से लापता है। वही युवक रात के समय साथ लगते मकान की छत पर ही सोया हुआ था, जिसकी तलाश की जा रही है। युवक बिहौली गांव का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed