फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Robbery in Canara Bank in Tosham of Bhiwani District

तोशाम में दिन दहाड़े 3.91 लाख की बैंक लूट, खिलौना पिस्तौल से वारदात को दिया अंजाम

Thu, 07 Nov 2019 10:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तोशाम/भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तोशाम/भिवानी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 07 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Canara Bank in Tosham of Bhiwani District
सीसीटीवी फुटेज चेक करते बैंक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

तोशाम की केनरा बैंक की शाखा से गुरुवार दोपहर तीन बदमाशों ने खिलौना पिस्तौल से तीन हवाई फायर करके 3.91 लाख रुपये लूट लिए। करीब पांच मिनट में वारदात करके बदमाश बाइक से गांव बागनवाला की ओर भाग गए। सूचना पर एसपी और पुलिस मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने वारदात में आवाज करने वाली खिलौना पिस्तौल का इस्तेमाल किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवराज कॉम्पलेक्स में खुली केनरा बैंक की शाखा में दो नकाबपोश बदमाश दोपहर करीब पैने तीन बजे घुसे। उस समय बैंक में चार कर्मचारी और छह-सात उपभोक्ता मौजूद थे। बदमाशों ने बैंक में प्रवेश करते ही हवाई फायर किया। दोनों नकाबपोशों में से एक पिस्तौल लिए हुए था। दूसरे के हाथ में चाकू था। 
विज्ञापन


एक ने पिस्तौल दिखाकर सभी उपभोक्ताओं और बैंक कर्मचारियों को एक तरफ खड़ा कर दिया। इसी दौरान एक बदमाश कैश काउंटर के कर्मचारी के पास गया और दराज में रखी नकदी निकाल कर अपने बैग में डाल ली। दूसरा युवक चाकू दिखाकर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को डराता रहा। लोगों को डराने के लिए पिस्तौल लिए युवक ने तीन हवाई फायर भी किये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी लेने के बाद दोनों बदमाश बैंक से निकले और सड़क किनारे पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़े युवक के साथ गांव बागनवाला की ओर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस दौड़ी। एसीपी वरुण सिंगला, एसएचओ दलबीर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे।

बाद में एसपी गंगाराम पूनिया, सीआईए टीम मौके पर पहुंची और फुटेज देख जांच शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। साथ ही बाजार व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। 

बदमाशों का फोटो वायरल 
वारदात के बाद बैंक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। रोड से भागते तीनों बदमाशों की फोटो वायरल हो गई। पुलिस भी फोटो के सहारे आरोपियों की पहचान में जुटी है।

केनरा बैंक में लूट की वारदात की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने आवाज करने वाली खिलौना पिस्तौल का इस्तेमाल किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed