फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   robbery gun point pistol crime with petrol pump owner innova car jalandhar punjab chandigarh, 

गन प्वाइंट पर 15 लाख की लूट, बैंक में जा रहा था पेट्रोल पंप मालिक

Fri, 26 Aug 2016 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर Updated Fri, 26 Aug 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
robbery gun point pistol crime with petrol pump owner innova car jalandhar punjab chandigarh, 
बंदूक के दम पर लूट - फोटो : demo
बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे पेट्रोल पंप मालिक से गन प्वाइंट पर लूट का मामला सामने आया है। वारदात जालंधर की है। घटना के बाद शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। नामदेव चौक के पास स्थित इंडियन ओवरसिज बैंक में शुक्रवार सुबह पैसा जमा करवाने आए पेट्रोल पंप के मालिक से लुटेरे पिस्तौल के बल पर 15 लाख की राशि लूट ले गए।
विज्ञापन


एसीपी सेंट्रल देवदत्त शर्मा ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का ब्योरा लिया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को आसपास स्थित कार्यालयों से सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं, जिसमें लुटेरे का चेहरा दिखाई दे रहा है। चूहड़वाली पेट्रोल पंप के संचालक गुरु तेग बहादुर नगर निवासी विशाल बजाज ने बताया कि शुक्रवार को वह नामदेव चौक के पास स्थित इंडियन ओवरसिज बैंक में 15 लाख जमा करवाने के लिए इनोवा गाड़ी पर आए थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह गाड़ी से उतरे एक युवक ने उनका पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। वह विरोध करने लगे तो लुटेरे ने पिस्तौल निकालकर उनकी ओर घुमा दी और नगदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। उसका एक साथी कुछ दूर खड़ा था, जिसको साथ लेकर दोनों भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक लुटेरा नीले रंग की मोटरसाइकिल लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था और उसने मोटरसाइकिल स्टार्ट कर रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से वारदात की जानकारी ली। पुलिस अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह वारदात किसी करीबी द्वारा करवाई गई है, जिसको पता था कि शुक्रवार को विशाल बजाज 15 लाख लेकर बैंक में जमा करवाने जाने वाले हैं। पुलिस ने विशाल बजाज के पंप पर काम करने वालों की सूची तैयार कर उनका ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा मोबाइल कॉल की डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed