{"_id":"5c1125e3bdec2241703a6027","slug":"robbery-from-the-staff-of-petrol-pump-in-muktsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर में पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट, पिस्तौल लगा छीने 3.76 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुक्तसर में पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट, पिस्तौल लगा छीने 3.76 लाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
घटना की जांच करते पुलिस अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुक्तसर में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लूट की वारदात सामने आई है। घटना मलोट रोड पर स्थित रिलायंस पंप से बैंक में रुपये जमा करवाने जा रहे कर्मचारी से मोटरसाइकल सवार दो लुटेरे पिस्तौल के बल पर 3.76 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। कर्मचारी खुशपाल सिंह ने बताया कि वह मलोट रोड पर स्थित रिलायंस पंप पर कार्यरत है।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह तीन लाख 76 हजार रुपये लेकर मोटरसाइकिल से बैंक में जमा करवाने जा रहा था। पंप से करीब एक किलोमीटर दूर कांटीनेंटल ढाबे के नजदीक मलोट की ओर से पल्सर मोटरसाइकिल पर दो युवक आए, जिनके मुंह बंधे हुए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल उसके आगे लगा दी। एक के पास पिस्तौल और दूसरे के पास चाकू था।
विज्ञापन
उन्होंने पिस्तौल दिखाकर पैसों का थैला छीन लिया और गिद्दड़बाहा की ओर फरार हो गए। उनकी मोटरसाइकिल पर कोई नंबर भी नहीं लगा था। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पंप पर दी और साथ ही पुलिस को बताया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी (डी) जसमीत सिंह, डीएसपी गुरतेज सिंह, थाना प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। डीएसपी गुरतेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पंप और अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है।
विज्ञापन