{"_id":"320daf2d970c1b976b1dc5476e7a18f8","slug":"robbery-foreigner-student-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क व्यू होटल से विदेशी युवती के 800 डॉलर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्क व्यू होटल से विदेशी युवती के 800 डॉलर चोरी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jan 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-24 के पार्क व्यू होटल में एक विदेशी युवती के कमरे से 800 अमेरिकन डॉलर (49,759 रुपये) चोरी हो गए।
विज्ञापन
कजाकिस्तान निवासी युवती ने इसकी शिकायत शुक्रवार को सेक्टर-11 पुलिस थाने को दी है। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने होटल पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही होटलकर्मियों से भी पूछताछ की है।
युवती ने पुलिस को बताया कि 28 दिसंबर को उसके कमरे से किसी ने पर्स में 800 डॉलर चोरी किए थे। इसकी जानकारी उस समय होटल प्रबंधन को दी गई थी।
होटलकर्मियों के अनुसार मोहाली में सीडेक शिक्षण संस्थान में तीन महीने की ट्रेनिंग के लिए विदेशी छात्र-छात्राएं आए हुए हैं। इनमें शिकायतकर्ता भी शामिल है।
विज्ञापन
युवती की दो महीने की ट्रेनिंग हो चुकी है। ट्रेनिंग के लिए ही युवती रोज सुबह होटल से जाती है और शाम को ही लौटती है। मालूम हो कि पार्क व्यू होटल प्रशासन के सिटको के अंतर्गत है जबकि सिटको के आला अधिकारियों को इस घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन