फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery at hotel in chandigarh

बुड़ैल के मिलन होटल में फिल्मी अंदाज में लूट

Mon, 15 Jun 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
robbery at hotel in chandigarh

बुड़ैल स्थित एक होटल में शनिवार रात को फिल्मी अंदाज में दो युवकों ने मैनेजर पर पिस्टल तानकर होटल से दो एलसीडी और दस हजार रुपये कैश लूट लिया। सीसीटीवी में कैद वारदात व मैनेजर के बयान के आधार पर पुलिस ने दो युवकों पर लूट व आर्म एक्ट का मामला दर्ज लिया है।

विज्ञापन


फिलहाल, सेक्टर-34 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है। पुलिस के अनुसार होटल मिलन के मैनेजर मैनेजर शशि पाल ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दो युवक तेजी से होटल के इंट्री कर सीधा काउंटर के पास आकर रुके। दोनों युवकों ने उससे दस हजार रुपये की डिमांड करने लगे।
विज्ञापन


लेकिन, मैनेजर द्वारा पैसे देने से मना करने के बाद दोनों गुस्से में मैनेजर से बदसलूकी करने लगे। इसी दौरान एक ने अपनी जेब से पिस्टल निकाली और मैनेजर पर तानकर लोड करने लगा। जबकि, दूसरा आरोपी होटल के अंदर दीवार पर लगे दोनों एलसीडी निकालने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर पर पिस्टल तानकर खड़े आरोपी युवक ने होटल के गल्ले से दस हजार रुपया निकाला और दोनों आरोपी एलसीडी व कैश लेकर फरार हो गए। जबकि, पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

शिकायतकर्ता मैनेजर शशिपाल ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों ने लूट के दौरान बुड़ैल निवासी सोनू शाह का नाम लिया था। उन्होंने कहा कि होटल से सोनू शाह ने दस हजार लाने को बोला है। दरअसल, सोनू शाह के नाम कई क्रिमिनल केस दर्ज है। हालांकि, वारदात में सोनू शाह की भूमिका पर पुलिस जांच करने में जुटी है।


वहीं, सेक्टर-34 थाना पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज व मैनेजर शशिपाल के बयान के आधार पर मोंटी और तीर्थ पर लूट व आर्म एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल, आरोपियों के तलाश में पुलिस छापामारी करने में लगी है। जबकि, देर रात तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed