डकैतों ने किया महिला का बेरहमी से कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू कालेज रोड स्थित खेतों में बने एक घर में बुधवार देर रात हथियारों समेत डकैती करने आए लुटेरे ने जमींदार परिवार की एक महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया। लुटेरों ने परिवार के चार अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जख्मियों को डीएससी लुधियाना में दाखिल करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला पंजाब के मानसा की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्कवायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी जांच के लिए बुलाया। बुधवार-वीरवार की आधी रात के दो बजे करीब सात व्यक्ति हथियारों के साथ नेहरू कालेज रोड स्थित डेरा राधा स्वामी के नजदीक खेतों में बने एक जमींदार परिवार के घर दाखिल हुए।
सबसे पहले उन्होंने घर के मुखी बुढलाडा की आईटीआई के इंस्ट्रक्चर गुरचरण सिंह पुत्र अजैब सिंह पर हमला बोलकर सुरक्षा के लिए रखी उसकी बंदूक छीन ली। उन्हें बेहोश करने के बाद लुटेरे छत के जरिए कोठी के अंदर दाखिल हुए। आते ही उन्होंने गुरचरण सिंह और उसकी परमजीत कौर, उसके बड़े बेटे हरप्रीत सिंह दीपी, छोटे बेटे गुरजीत सिंह पर हमला कर दिया। इसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए।
घरवालों और लुटेरों के बीच फायरिंग
बाद में लुटेरों ने घर का सामान की तलाशी ली लेकिन कुछ न मिलने के बाद उन्होंने घर की छोटी बहू वीरपाल को पकड़ लिया। जब उसने घर में कोई सोना व नकदी न होने की बात कही तो लुटेरों ने हथियारों के साथ उसके सिर पर बेसबॉल के बैट से वार कर दिया। इससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।
जब शोर मचा तो पड़ोस में उनके भाई गुरचरण सिंह के भाई ने अपनी राइफल से लुटेरों पर गोली चलाई। जवाब में लुटेरों ने भी गुरचरण सिंह की बंदूक के साथ फायरिंग कर दी और खेतों के रास्ते फरार हो गए। लुटेरे गुरचरण सिंह की बंदूक व कुछ गहने लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जख्मियों को मानसा के बाद डीएमसी लुधियाना के लिए भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
सुबह एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा, बाद दोपहर डीआईजी अमर सिंह समेत पुलिस बल सहित पहुंचे। टीम ने घटनास्थान का जायजा लिया और लुटेरों का सुराग लगाने के लिए डाग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट माहिरों को भी बुलाया गया जहां उन्होंने जांच की।
भूपिंदर सिंह खटड़ा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घर के बाकी सदस्य गुरचरण सिंह, परमजीत कौर, गुरजीत सिंह व लखविंदर सिंह को गंभीर हालत में डीएमसी दाखिल करवाया गया है। दो बच्चे सहजप्रीत कौर व प्रभदीप सिंह हादसे के बाद सहमे हुए हैं।