{"_id":"0f14df3b02a4434a81832022841e330b","slug":"robbers-try-to-rob-atm-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में पीएनबी का एटीएम लूटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला में पीएनबी का एटीएम लूटने का प्रयास
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 06 Feb 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी में एक बार फिर एटीएम लूटने का प्रयास किया गया है। इस बार लुटेरों का शिकार बना कालका-जीरकपुर हाइवेपर पर बना पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात लुटेरों ने कालका जीरकपुर हाइवे पर साकेत हॉस्पिटल के पास बने पीएनबी बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया। आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने एटीएम में घुसते ही सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया, ताकि उनके चेहरे इसमें कैद न हो।
आज सुबह जब गार्ड ड्यूटी पर आया तो उसने देखा कि एटीएम का शटर टूटा हुआ है। अंदर झांक कर देखा तो वह हैरान रह गया। एटीएम मशीन टूटी हुई थी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चंडीमंदिर थाना पुलिस और डीएसपी अश्विन शैनवी ने मौके पर पहुंच कर जांच की और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने भी घटना स्थल का मुआइना कर जांच शुरू कर दी है। एटीएम से पैसा गायब होने की कोई सूचना नहीं है। घटनास्थल से पुलिस को गैस कटर बरामद हुआ है, जिसका कनेक्शन एटीएम से दो दुकान छोड़कर लगे बिजली के मीटर से लिया गया था। पुलिस का कहना है कि लुटेरों ने मशीन काटने के लिए इसी कटर का इस्तेमाल किया था।
गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी के महीने में भी इसी एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया था। अप्रैल में कुछ लुटेरे इसी हाइवे पर बने एसबीआई की एटीएम मशीन को उखाड़कर ले गए थे, जिसमें 16 लाख रुपए थे।