{"_id":"5e0c897d8ebc3e87a413fc34","slug":"robbers-made-businessman-hostage-and-looted-80-thousand-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसे बदमाश, कारोबारी को कुर्सी में बांधा, मुंह में टेप लगाया, फिर 80 हजार लूटकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान में घुसे बदमाश, कारोबारी को कुर्सी में बांधा, मुंह में टेप लगाया, फिर 80 हजार लूटकर भागे
Wed, 01 Jan 2020 05:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Jan 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लुधियाना के कुलदीप नगर में मंगलवार देर शाम एक धागा कारोबारी को बंधक बना लुटेरे 80 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। नकाबपोश लुटेरों ने कारोबारी और उसके मुलाजिम को बंधक बनाया। उसके बाद गल्ले में पड़ी नकदी को अपने साथ ले गए। थाना दरेसी पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
कारोबारी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धागा सप्लाई करने का काम करता है। दरेसी के कुलदीप नगर में उसका दफ्तर है। 31 दिसंबर की शाम को अपनी दुकान पर बैठा था। शाम लगभग छह बजे चार नकाबपोश लुटेरे उसकी दुकान में घुस आए। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसे कुर्सी से बांध दिया।
विज्ञापन
वही दुकान में मौजूद एक मुलाजिम को लुटेरों ने काबू कर लिया और उसे भी एक कुर्सी से बांध दिया। कोई शोर ना मचा सके इसलिए लुटेरों ने उनके मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद गल्ले में रखे लगभग 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद किसी तरह उसने अपना हाथ खोलकर बेटे को फोन से सूचित किया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना दरेसी में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना दरेसी प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि पुलिस लुटेरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस जलद ही इस गैंग को काबू कर लेगी।
दो माह पहले लूटे थे आठ लाख
गौर हो कि 9 नवंबर को इसी तर्ज पर एक लूट की घटना मिलरगंज एरिया में भी हुई थी। चार लुटेरे व्यापारी के दफ्तर में घुसे और कर्मचारियों को बंधक बनाकर आठ लाख रुपए लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में भी पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। अब दो माह बाद फिर से उसी तरह लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है।