{"_id":"193f3bb5929f11d3ba90654f77d8837c","slug":"robbers-fired-jeweller-and-looted-cash-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर को गोली मारकर लूट ले गए कैश और सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलर को गोली मारकर लूट ले गए कैश और सोना
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
Updated Fri, 18 Apr 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मुल्लांपुर गरीबदास में बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक ज्वैलर पर अंधाधुंध फायरिंग कर उससे सोने के आभूषणों और कैश से भरा बैग लूट लिया। गंभीर रूप से घायल ज्वैलर को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उसके पेट के पास गोली लगी है।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक पुलिस लूट के सामान की पुख्ता जानकारी नहीं दे सकी थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बैग में लगभग एक लाख से अधिक कैश व एक किलो से अधिक की ज्वैलरी थी। वहीं देर रात एसएसपी सीआईए की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुल्लांपुर बाजार में स्थित किरण ज्वैलर्स के मालिक 25 वर्षीय गुरप्रीत वर्मा उर्फ गोल्डी रात 8:30 बजे के करीब दुकान बंद कर नौकर मेजर सिंह (23 वर्षीय) के साथ एक्टिवा से घर लौट रहे थे। अपने साथ वह आभूषण व नगदी से भरा बैग भी साथ लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में उन्हें उनका पीछा किए जाने की भनक लगी तो उन्होंने दोपहिया की स्पीड बढ़ा दी। इस पर बाइक सवार तीन नकाबपोश सरदारों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गोल्डी के पेट में लगी तो वह स्कूटी से गिर गए।
जब तक लुटेरे उसके पास पहुंचते गोल्डी हिम्मत जुटाकर खड़ा हुआ व बैग संभाल कर भागने लगा, लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने उस पर रिवाल्वर तान दी और जबरन बैग छीन कर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने नौकर को कुछ नहीं कहा।
लूट की सूचना मिलते ही एसएचओ मुल्लांपुर मंदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं डीएसपी खरड़ जगविंदर सिंह चीमा, एसपीडी, एसएसपी गुरशरण सिंह संधू व सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची।
देर रात तक पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे थे। इस बाबत जानकारी लेने पर किसी भी पुलिस अधिकारियों ने देर रात तक फोन नहीं उठाया।
बैग में सामान घायल के पिता कृष्ण ने रखा था जिस कारण सामान की सही जानकारी वही दे सकते हैं। लेकिन, पुलिस की मानें तो अभी तक लूट के सामान की सही जानकारी हासिल नहीं हो पाई है जो कि घायल गोल्डी को ही पता है, जो पीजीआई में भर्ती है।
पुलिस के अनुसार मौके पर तीन से पांच राउंड फायर होने का पता चला है, जबकि दो बुलेट शैल बरामद हुए हैं, जो कि .32 बोर के हैं। इससे पता चलता है कि गोली रिवाल्वर से चलाई गई है। वारदात के बाद से नौकर भी डरा सहमा है।