फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbers entered in closed factory, firing on guards, ludhiana news

बंद पड़ी फैक्टरी में घुसे लुटेरे, गार्ड को गोली मारकर हुए फरार

Sun, 05 Mar 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 05 Mar 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
Robbers entered in closed factory, firing on guards, ludhiana news
बंद पड़ी फैक्टरी में घुसे लुटेरे - फोटो : Demo Pic
साहनेवाल के कोहाड़ा रोड पर स्थित बंद पड़ी फैक्टरी में निगरानी कर रहे दो सिक्योरिटी गार्डों पर देर रात को हथियारबंद लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने हमला कर दिया। लुटेरों ने दोनों सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट की। जब एक गार्ड ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बाजू पर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायलों की पहचान परविंदर सिंह (21) और जरनैल सिंह  (65) के रुप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि परविंदर और जरनैल कोहाड़ा रोड पर विपिन कुमार की बंद पड़ी फैक्टरी में निगरानी करते हैं। शनिवार देर रात दोनों वहां ड्यूटी दे रहे थे। दोनों के मुताबिक पहले दो युवक फैक्टरी के अंदर घुसे। उनके पीछे ही पांच लोग ओर अंदर आ गए। आते ही लुटेरों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जरनैल ने लुटेरों से कहा कि परविंदर अभी बच्चा है उसके साथ मारपीट न करे। इसी दौरान परविंदर ने लुटेरा गिरोह के एक सदस्य को रॉड उठाकर मार दी। इससे गुस्साए लुटेरे ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी बाजू के आर-पार हो गई। उसके बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने कहा कि मौके की जांच की गई तो फैक्टरी की बिजली कटी हुई थी। सारा सामान भी वैसे ही पड़ा था। वहां से कुछ चोरी भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बाकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed