{"_id":"57cacf3a4f1c1b8f292cb460","slug":"robbers-burnt-alive-derahead-punjab-tarantaran","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेरे के मुख्य सेवादार को घी डालकर जिंदा जलाया, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरे के मुख्य सेवादार को घी डालकर जिंदा जलाया, जानिए पूरा मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
Derahead Murder
- फोटो : अमर उजाला
लुटेरों ने घी डालकर मुख्य सेवादार को जिंदा जला दिया। घटना का खुलासा तब हुआ, जब लोगों ने कमरे से धुंआ निकलते देखा। मामला पंजाब के तरनतारन का है।
मृतक की पहचान गांव खारा स्थित नहर के किनारे डेरा बाबा राजू सिंह शहीद (इट्टा वाला) के मुख्य सेवादार अमृतधारी बाबा मंगल सिंह (72) निवासी गांव खारा के रूप में हुई। लुटेरों ने ऐसा करने से पहले डेरे से एसी, इन्वर्टर, बैटरी, आरओ व गुल्लक में पड़ी नकदी लूट ली।
पुलिस का मानना है कि लुटेरों ने पहचाने जाने पर उन्हें घी डालकर जिंदा जलाया है। थाना सरहाली कलां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई है।
गांव के सरपंच हरदियाल सिंह, मेंबर जिला परिषद काहन सिंह, पूर्व सरपंच बाबा स्वर्ण सिंह, मेंबर पंचायत हीरा सिंह, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह ने बताया कि बाबा मंगल सिंह इस डेरे में पिछले 20 वर्ष से सेवा निभा रहे थे। रोजाना की तरह वह अपने डेरे की सफाई कर अपने हाथों से प्रसाद तैयार कर रोज की तरह अकेले सो गए।

Trending Videos
डेरे से एसी, इन्वर्टर, बैटरी व गुल्लक में पड़ी नकदी भी लूटी
Derahead Murder
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह करीब 6 बजे डेरे के साथ वाली जमीन का मालिक किसान जोगिंदर सिंह पुत्र मस्सा सिंह डेरे में रखी अपनी साइकिल लेने आया। इस पर उसने देखा कि बाबा जी के कमरे में से धुआं निकल रहा है।
उसने सोचा कि शायद बिजली के शार्ट सर्किट ट से कमरे में से धुआं निकल रहा है। उसने डेरे में लगे ट्रांसफार्मर का तार डंडे से उतार कर जब कमरे में देखा तो उसे अधजला हुआ शव दिखाई दिया। पूरा कमरे में धुएं भरा हुआ था।
इस पर उसने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंच गए। लोगों ने देखा कि जल रही लाश के नजदीक ही घी वाला टीन पड़ा था और घी फर्श पर गिरा था। लोगों ने मौके थाना सरहाली कलां की पुलिस को सूचित किया।

आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई
Derahead Murder
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर एसपी (डी) जगमोहन सिंह, डीएसपी डी दविंदर सिंह संधू, इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह औलख प्रभारी सरहाली कलां ने पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की। डॉग स्क्वाएड बुलाया। फोरेसिंक विशेषज्ञों की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
एसपी (डी) जगमोहन सिंह ने बताया डेरे की गुल्लक से नगदी के अलावा एसी, इन्वर्टर, बैटरा, आरओ गायब है। उन्होंने कहा की आशंका है कि डेरा मुखी मंगल सिंह ने आरोपियों को पहचान लिया होगा।
इस पर उन्होंने बाबाजी जी को घी डालकर जिंदा जला दिया। उन्होंने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।