फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbary outside sbi bank followup

डकैती: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए सात डकैत

Sun, 29 Jun 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Jun 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
robbary outside sbi bank followup

खुड्डा अलीशेर में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के बाहर कैश वैन से पांच लाख लूटने वाले डकैत पंचकूला एमडीसी के मकान नंबर-350 में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पंचकूला में फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी करने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में सात डकैतों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने जींस और टीशर्ट पहनी थी। एक डकैत ने पैसे काले रंग के बैग में डाले थे और उसे पीठ पर लटकाया हुआ था। आपरेशन सेल की टीम ने फुटेज जब्त कर ली है।

विज्ञापन


इसके अलावा नया गांव स्थित बिजली की एक दुकान से भी सीसीटीवी फुटेज जब्त की गई है जिसमें फॉर्च्यूनर दिखाई दे रही है। लुटेरों द्वारा छोड़ी गई फॉर्च्यूनर से पुलिस को लाल मिर्च पाउडर और दो कुल्हाड़ी मिली है। 
विज्ञापन

10:35 मिनट पर आई थी फॉर्च्यूनर

robbary outside sbi bank followup

नया गांव के बार्डर से शुक्रवार सुबह 10:35 बजे फॉर्च्यूनर आई थी। उसके 15 मिनट बाद बैंक की कैश वैन आई। यह जानकारी पुलिस को एंट्री प्वाइंट के पास बिजली की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता लगी है। वहीं पंचकूला में डकैतों ने करीब ढाई बजे गाड़ी खड़ी की थी। नया गांव एंट्री प्वाइंट पर पुलिस द्वारा लगाए सीसीटीवी कैमरे नहीं चल रहे थे।

पंचकूला के इलाके की डकैतों की जानकारी

robbary outside sbi bank followup

डकैतों को पंचकूला के इलाके की अच्छी जानकारी थी। इससे पुलिस को लगा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह के सदस्य हरियाणा के रहने वाले हैं। डकैतों की लंबाई और डीलडौल भी अच्छा था। लूट और डकैती की वारदात करने में पकड़े गए अपराधियों का रिकार्ड चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा की जेलों से मंगवाया है।

विज्ञापन

मोबाइल डाटा निकाल रही है पुलिस

robbary outside sbi bank followup

डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस ने खुड्डा अलीशेर, नया गांव से पंचकूला और आसपास इलाकों के मोेबाइल फोन के डंप डाटा निकाल रही है। पुलिस को पंचकूला एमडीसी से लिए गए डंप डाटा  से मदद मिल सकती है। वहां डकैताें ने फॉर्च्यूनर को छोड़कर किसी गाड़ी वाले को फोन करके बुलाया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed