फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   roadways bus rushed into standing truck 2 dead and 7 injured in narwana

हादसाः बीच सड़क खड़े ट्रक से जा भिड़ी रोडवेज बस, दो लोगों की मौत...सात अन्य घायल

Sat, 19 Jan 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Jan 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
roadways bus rushed into standing truck 2 dead and 7 injured in narwana
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस

घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़ा ट्रक नहीं दिखाई देने से हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हथो गांव के पास रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। इसमें ट्रक का इंजन ठीक कर रहे ड्राईवर और क्लीनर की कुचलने से मौत हो गई। जबकि बस चालक राजेंद्र और परिचालक रमेश समेत बस में सवार शिव, पंकज, प्रदीप, अशोक समेत सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बस चालक राजेंद्र समेत एक अन्य यात्री की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।   पुलिस के अनुसार ट्रक में खराबी आने के कारण चालक सड़क के बीच में ही ट्रक खड़ा कर दिया था। सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम थी जिसकी वजह से बस चालक को ट्रक नहीं दिखाई दिया और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


 बस में सवार यात्रियों के अनुसार सुबह घटना के समय दृश्यता करीब 10 से 15 फुट थी और बस की स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इससे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कई मीटर तक अपने आप ही चलता रहा। बस की टक्कर से ट्रक को ठीक कर रहा 50 वर्षीय ड्राइवर बिहार के बेगुसराय निवासी विनोद और बिहार के समस्तीपुर जिला का रहने वाला परिचालक वर्षीय पंकज (22) की कुचलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार विनोद और पंकज अपने ट्रक को लेकर करनाल से रतिया जा रहे थे। वे रतिया से तूड़ा भरकर लाने वाले थे, लेकिन हथो गांव के पास उनके ट्रक में कुछ खराबी आग गई। ट्रक को ठीक करने के लिए उन्होंने बीच सड़क में ही अपना ट्रक रोक दिया था और उसे ठीक करने लगे थे। इसी लापरवाही के कारण उनकी जान गई। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों व वाहनों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed