{"_id":"18bc0b5556ed617e7d9f851827c117c5","slug":"roadways-bus-hit-school-students-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस के इंतजार में खड़े बच्चों को बस ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस के इंतजार में खड़े बच्चों को बस ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बस का इंतजार कर रहे तीन बच्चों और उनके पिता को रोडवेज बस ने कुचल दिया। मामला हरियाणा के भिवानी का है। हादसे में 10 वर्षीय बच्ची के साथ सात साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं तीसरा बच्चा व उनका पिता जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
हादसा बाढ़डा क्षेत्र के गांव रामपुरा डुडिवाली के पास हुआ। चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार सुबह 7:30 बजे रामपुरा निवासी प्रेम सिंह अपने तीन बच्चों नीतू (10), पंकज (9) और मोहित (7) के साथ मुख्य मार्ग पर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
तीनों बच्चे नवा राजगढ़ के एक स्कूल में पढ़ते थे। उसी समय बाढ़डा से रामपुरा होते हुए भिवानी जाने वाली तेज रफ्तार रोडवेज बस ने चारों को कुचल दिया। बच्ची नीतू और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल पंकज और प्रेम को लेकर परिजन सामान्य अस्पताल भिवानी पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।