{"_id":"7a82fbd9f79265a19a1c43122ecbf7d6","slug":"road-accident-in-sonipat-ex-dgp-ranjiv-dalal-brother-wife-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पूर्व डीजीपी की भाभी की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा के पूर्व डीजीपी की भाभी की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 04 Apr 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व डीजीपी रंजीव दलाल की भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोनीपत में हुआ। हादसा स्विफ्ट कार और टैंकर की जबदस्त टक्कर से हुआ। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह हाइवे नंबर 1 पर स्विफ्ट कार और टैंकर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा मुरथल के पास हुआ।
हादसे में स्विफ्ट कार चालक पूर्व डीजीपी रंजीव दलाल की भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाली महिला का नाम सावित्री है और उसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। चालक की तलाश जारी है।