फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road accident in Jind 3 killed and 4 injured

मातम में बदली शादी की खुशियां, कार पलटने से दूल्हे के तीन चचेरे भाइयों की मौत...चार अन्य घायल

Sat, 16 Mar 2019 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Jind 3 killed and 4 injured
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

रोहतक जिला के फरमाणा गांव गई बारात से लौट रहे करसोला निवासी युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दूल्हे के तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही करसोला गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


करसोला गांव के सरपंच राजपाल ने बताया कि उनके गांव में मोनू नामक युवक की शादी थी। मोनू की बारात रोहतक जिला के फरमाणा गांव गई हुई थी। शादी में मोनू के चचेरे भाई भोलू, दीपक, जितेंद्र और चार अन्य युवक एक ही कार में सवार होकर गए हुए थे। राजपाल के अनुसार जब सातों युवक कार में सवार होकर वापस आ रहे थे तो फरमाणा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे में 19 वर्षीय देवेंद्र, 20 वर्षीय मनीश और 20 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। राजपाल के अनुसार दुर्घटना के बाद सातों युवकों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया था और पांच को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। एक युवक की मौत पीजीआई पहुंचने पर हुई। चारों घायलों का फिलहाल पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे के परिवार से हैं सभी युवक
दुर्घटना का शिकार हुए सातों युवक दूल्हे मोनू के परिवार से ही हैं। सातों मोनू के चचेरे भाई लगते हैं। यह लोग शादी की खुशी में पूरी तरह से डूबे हुए थे कि हादसे का शिकार हो गए। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed