फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rip off of Policeman uniform

झगड़ा सुलझाने गए पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ी

Thu, 01 May 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 May 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
rip off of Policeman uniform

सेक्टर-25 के सीटीयू वर्कशाप के पास एक झगड़े की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीसीआर के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह से दो भाई उलझ गए और दोनों ने हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने के साथ साथ उससे हाथापाई भी की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शराब पी हुई थी। सूचना पाकर चौकी पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इसी सेक्टर के रहने वाले ओमबीर और बिंटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को वीरवार जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-25 के रहने वाले युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि उसके दो भाई ओमबीर व बिंटू आपस में झगड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर जब पीसीआर की जिप्सी पहुंची, तो उस जिप्सी में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह से दोनों भाई उलझ गए।  दोनों ने कुलदीप सिंह की वर्दी फाड़ते हुए उससे हाथापाई की।


सेक्टर-11 पुलिस थाना प्रभारी मलकीयत सिंह का कहना है कि दोनों भाई शराब के नशे में थे। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed