फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rickshaw driver murder in Muksar of punjab

पंजाबः बस स्टैंड के बाहर सो रहे रिक्शा चालक की निर्मम हत्या, ईंट से चेहरे पर किए कई वार

Sat, 08 Dec 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर ( पंजाब) Updated Sat, 08 Dec 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver murder in Muksar of punjab
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

बस स्टैंड के बाहर सो रहे एक रिक्शा चालक की ईंट मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना मुक्तसर बस स्टैंड की है। वारदात के बाद हमलावर रिक्शा भी अपने साथ ले गए । मृतक गांव बधाई का रहनेवाला था। सुबह जब वह नहीं जागा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। 

विज्ञापन


गांव बधाई निवासी सोहन सिंह पुत्र निहाल सिंह अविवाहित था। वह मुक्तसर के बस स्टैंड के नजदीक ही रिक्शा चलाने का काम करता था और रात को वहीं पर ही सो जाता था। गुरुवार रात को भी वह रिक्शा लगाकर वहीं सो गया। रात के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह उसका रिक्शा लेकर फरार हो गए। सुबह करीब आठ बजे तक जब वह नहीं जागा तो आसपास के लोगों ने नजदीक जाकर देखा। दीवार पर खून के छींटे पड़े थे और पास ही खून से लथपथ ईंट पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन


लोगों ने कपड़ा हटाकर देखा तो उसके चेहरे की हालत भी बिगड़ी हुई थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी दर्शन सिंह, थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार, डीएसपी तलविंदर सिंह व डीएसपी (डी) जसमीत सिंह मौके पर आ गए। उन्होंने मौके से ही कुछ सामान और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सीरा सिंह के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed