फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rewari gangrape victim is not able to talk after six days

रेवाड़ी गैंगरेपः केवल बुदबुदा ही पा रही पीड़िता, हादसे को भूलने पर निकल रहे आंसू

Mon, 17 Sep 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Updated Mon, 17 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
rewari gangrape victim is not able to talk after six days
सांकेतिक तस्वीर

सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित मेधावी छात्रा घटना के छह दिन बाद भी सदमे से उबर नहीं पाई है। छात्रा की हेल्थ रिपोर्ट सामान्य आने के बाद सोमवार को जब काउंसलर ने उससे बातचीत की तो उसने होठ खोले। यह पूछने पर कि अब तुम कैसा महसूस कर रही हो, तो धीमी आवाज में कुछ बुदबुदाने के बाद छात्रा रोने लगी। फिर काउंसलर ने कहा कि इस हादसे को तुमको भूलना होगा अन्यथा शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन


इस पर छात्रा के आंखों से आंसू टपक पड़े। इसके बाद मां ने काउंसिलिंग रुकवा दी। वहीं, दो आरोपियों को पुलिस सोमवार को भी नहीं पकड़ पाई। जबकि पकड़े गए तीन आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। देर शाम सिविल अस्पताल के एसएम डॉ. सुदर्शन पवार को भी लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, नए एसपी राहुल शर्मा ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मिलकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


इससे पहले, हेल्थ रिपोर्ट सामान्य आने के बाद पीड़ित छात्रा ने खाना खाया और जूस की इच्छा जताई थी। कुछ समय आराम करने के बाद उसकी काउंसिलिंग शुरू की गई थी। बताते हैं कि छात्रा परिजनों से भी बातचीत नहीं कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीड़िता को विशेष रूम दिया गया है। उसमें केवल उसके परिजन ही उसके साथ हैं। काउंसलर ने माता-पिता को भी समझाया कि बच्ची को ढांढस बधाओ और उसे घटना के बारे में अधिक याद मत दिलाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी ने रातभर मारे छापे, छह और हिरासत में 

rewari gangrape victim is not able to talk after six days
सांकेतिक तस्वीर

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी फौजी पंकज और मनीष का सोमवार को भी सुराग नहीं लगा। एसआईटी की टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए रविवार रात संभावित अखाड़ों और उनकी रिश्तेदारियों में छापमारी की। मनीष के ननिहाल के साथ उसकी बुआ के घर महेंद्रगढ़ और राजस्थान में भी छापामारी की। यहां से छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

तीनों आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर
गैंगरेप मामले में रविवार को पकड़े गए तीनों आरोपियों को एसआईटी ने सोमवार को सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पीयूष शर्मा की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सात दिन का रिमांड मांगते हुए कहा कि मामले में दो मुख्य आरोपियों को पकड़ना है। कई साक्ष्य जुटाने हैं इसलिए आरोपियों को सात दिन का रिमांड चाहिए। इस पर न्यायाधीश ने दूसरे पक्ष की दलील सुनी और तीनों आरोपियों को पांच दिन का रिमांड दिया। 

अब आरोपियों को पुलिस 21 सितंबर को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने ट्यूबवेल मालिक दीनदयाल और वारदात स्थल पर जाकर पीड़ित छात्रा का इलाज करने वाले आरएमपी डाक्टर संजीव को तीन दिन पहले हिरासत में लिया था, लेकिन रविवार को इनकी गिरफ्तारी दिखा दी। जबकि दुष्कर्म के एक आरोपी निशु को सोनीपत के रिठाल गांव के अखाड़े से काबू किया था। 

पीड़ित छात्रा पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी देखभाल का पूरा बंदोबस्त है। कमरे में नियुक्त 8 नर्सें समय-समय पर उसके स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। चिकित्सक भी 24 घंटे उपलब्ध हैं। कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। पीड़िता को अभी डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। - डॉ. सुदर्शन पंवार, मेडिकल अधीक्षक

आरोपियों को किसी ने संरक्षण दिया तो होगी कार्रवाई : सीएम

rewari gangrape victim is not able to talk after six days
सांकेतिक तस्वीर

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रेवाड़ी गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि दो फरार हैं। सीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को काबू किया जाए। सीएम ने कहा कि जो आरोपी फरार हैं, उनको यदि किसी ने भी संरक्षण दिया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में सीएम खट्टर ने कहा कि रेवाड़ी मामले में पुलिस को आदेश दिये हैं कि जल्द से जल्द असली आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाए।

कोसली बार एसोसिएशन नहीं करेगी आरोपियों की पैरवी 
कोसली बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को प्रधान दुष्यंत यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्र की बेटी से की गई दरिंदगी की निंदा की गई। बार सदस्यों ने घटना में शामिल आरोपियों की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया। 

गैंगरेप और रेप के मामले में हरियाणा नंबर वन बन गया है। रेवाड़ी के गैंगरेप मामले में यदि 27 घंटे की देरी नहीं की गई होती तो आज सभी आरोपी सलाखों के पीछे होते।
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed