फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rewari father committed suicide due to son habit of thievery

CCTV में कैद हो गई बेटे की करतूत, पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया और जान दे दी

Tue, 06 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Tue, 06 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
rewari father committed suicide due to son habit of thievery
suicide
बेटे ने ऐसी करतूत कर डाली कि पिता से बर्दाश्त नहीं हुआ। पड़ोसी से सारी बात जानने के बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बेटे के चोरी करने का पता चलने पर करीब 40 वर्षीय व्यक्ति के फंदे पर लटक जान देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात हुई इस घटना में फे क सुसाइड नोट बनाने की भी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मृतक मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला है कि फंदे पर लटके व्यक्ति का नाबालिग बेटा मोहल्ले में कुछ ही दूर स्थित एक घर में चोरी करता था। जिस पर शनिवार रात घर के मालिक ने आकर उसके पिता को बताया था। घर के मालिक द्वारा बताने पर नाबालिग बेटे के पिता ने घर पर ही छिपाए पैसे भी वापस लौटा दिए थे। शनिवार रात घर के अन्य सदस्यों के सो जाने की बाद पिता फंदे से लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से चोरी का चला पता

rewari father committed suicide due to son habit of thievery
suicide
नाबालिग के चोरी करने का पता कुछ यूं चला कि मोहल्ले में ही कुछ दूर बने एक घर में पिछले कई दिनों से चोरी हो रही थी। मकान मालिक के मुताबिक चोरी हुए रुपये एक लाख से ज्यादा थे। चोर का पता लगाने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। दोबारा रुपये चोरी होने पर सीसीटीवी फुटेज चेक की तो चोर का पता चला।       

पुलिस तफ्तीश प्रभावित करने को बनाया झूठा सुसाइड नोट      
मामले में एक और बात सामने आई कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। पुलिस ने जांच की तो प्राथमिक तौर पर मृतक के हिसाब-किताब की डायरी और सुसाइड नोट की लेखनी में अंतर मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस की जांच प्रभावित करने के लिए सुसाइड नोट किसी और ने लिखा था।      

बेटे की चोरी का पता चलने पर पिता द्वारा जान देने का मामला सामने आया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के पुख्ता कारणों की जांच चल रही है। फेक सुसाइड नोट की बात भी सामने आई है।
- रामस्वरूप, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed