फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rewari couple swallowed poison on second day of marriage

7 फेरे लेने के दूसरे दिन प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, लड़की कबड्डी की खिलाड़ी है

Sat, 30 Sep 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sat, 30 Sep 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
rewari couple swallowed poison on second day of marriage
couple
सात फेरे लेने के दूसरे ही दिन प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। दोनों ने भागकर एक दिन पहले ही शादी की थी और लड़की कबड्डी की खिलाड़ी है। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। दो दिन पहले नारनौंद के एक गांव की 11वीं की छात्रा कबड्डी की प्रैक्टिस के लिए घर से निकली शुक्रवार को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली। छात्रा के साथ उसकी कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र भी बेहोश मिला है। गंभीर हालत में दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। एक दिन पहले पलवल स्थित एक मंदिर में दोनों ने शादी की थी, लेकिन परिवार और समाज से स्वीकृति नहीं मिलने की वजह से दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। रेवाड़ी रेलवे पुलिस प्रभारी बीपी सैनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.20 बजे एक लड़का और लड़की रेलवे स्टेशन पर बेसुध हालात में मिले। तुरंत उनको ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कुछ होश में आने पर लड़के ने बताया कि दोनों हिसार के एक गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। 27 सितंबर को घर से भाग कर दोनों पहले गुरुग्राम पहुंचे। वीरवार को पलवल के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों रोहतक आ गए। यहां आकर लड़के ने अपने गांव में एक व्यक्ति से बात की। गांव के व्यक्ति ने लड़के को बताया कि युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। इसके बाद दोनों ने बाजार से जहर खरीदा और सेवन कर बस में बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी में दोनों झज्जर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन जहर के असर से अचेत हो गए। आरपीएफ के अनुसार उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। छात्र की जेब से कीटनाशक का एक पाउच मिला है।

कबड्डी की प्रैक्टिस के लिए निकली और घर नहीं लौटी

rewari couple swallowed poison on second day of marriage
girl missing - फोटो : demo photo
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। वह कबड्डी की खिलाड़ी है। हर रोज की तरह 27 सितंबर की सुबह चार बजे वह प्रैक्टिस के लिए स्कूल गई थी। दोपहर तक घर नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने साथ में प्रैक्टिस करने वाली अन्य लड़कियों और कोच से पूछा तो पता चला कि वह सुबह प्रैक्टिस में नहीं पहुंची।

इसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके छात्रा की तलाश शुरू कर दी। परिजनों के पास शुक्रवार दोपहर को फोन आया कि उनकी बेटी रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed