फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   retired teacher murdered due to money dispute

पैसों के लेन-देन के चलते रिटा. टीचर का सिर काटा

Sat, 12 Dec 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Sat, 12 Dec 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
retired teacher murdered due to money dispute

पैसों के लेन-देन के चलते रिटायर्ड टीचर का सिर काट दिया गया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात पंजाब के गुरदासपुर में अंजाम दी गई। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त पर कटा सिर और वारदात में इस्तेमान दातर, टैंपो बरामद कर लिया है। नहर से कटा सिर बरामद हुआ।

विज्ञापन


एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि गुरदासपुर के बटाला रोड पर स्थित मोहल्ला गोबिंद नगर निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक महिंदर सिंह (70) फाइनेंस का काम करते थे। बुधवार को वह अपनी मोपेड पर सवार होकर केस की तारीख के संबंध में कचहरी गुरदासपुर गए थे। देर रात तक नहीं लौटे।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने थाना सिटी में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी थी।  मृतक के मोबाइल फोन की गत शाम पांच बजे गोत पोखर के पास लोकेशन आई। इस पर पुलिस और परिजन वहां पहुंचे। नहर के किनारे झाड़ियों में एक सिर कटा शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कपड़ों से मृतक की पहचान महिंदर सिंह के तौर पर की। इसके बाद पुलिस ने मृतक के  बेटे रणजीत सिंह के बयानों के आधार पर थाना सिटी गुरदासपुर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने महिंद्र सिंह की मोपेड जिला कचहरी से कब्जे में ले ली।

जांच के दौरान पता चला का महिंदर सिंह का सेवा सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी जीवनवाल के साथ पैसों का लेनदेन था इस पर सेवा सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएसपी ने बताया पूछताछ के दौरान सेवा सिंह ने बताया कि वारदात के समय उसके साथ रणजीत सिंह तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा निवासी बब्बरी थे।


उसने बताया कि महिंदर सिंह का सिर काटने के बाद नहर में फेंक दिया था। गोताखोरों की मदद से महिंदर सिंह का सिर बरामद कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया दातर और टाटा मैजिक बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed