फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired police inspector Commits suicide in Patiala

Patiala News: सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर ने गोली मार की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

Sat, 11 Mar 2023 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 Mar 2023 12:21 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के दो बेटे हैं, जो विदेश में रहते हैं जबकि उनकी बेटी नाभा में ब्याही है, जो इस समय समाना में अपने माता-पिता के घर आई थी। समाना के डीएसपी सौरभ जिंदल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Retired police inspector Commits suicide in Patiala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला जिले के समाना में एक रिटायर्ड  पुलिस इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान हरीपाल सिंह निवासी जट्टां पती मोहल्ला समाना के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हरीपाल सिंह जट्टां पती मोहल्ले में अपने घर के नजदीक ही स्थित एक पीर की मजार में ज्यादातर समय सेवा करता था। वह मजार के नजदीक बने एक कमरे में रहा करता था। शुक्रवार को उनका शव भी पीर की मजार के पास बने इसी कमरे में जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला जबकि उनकी राइफल बेड पर पड़ी थी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर के दो बेटे हैं, जो विदेश में रहते हैं। जबकि उनकी बेटी नाभा में ब्याही है, जो इस समय समाना में अपने माता-पिता के घर आई थी। समाना के डीएसपी सौरभ जिंदल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed