{"_id":"6901f6edfe180f22510f54c6","slug":"retired-dsp-of-chandigarh-police-shot-at-aap-leader-in-anandpur-sahib-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड DSP ने आप नेता को मारी गोली... सिर में फंसी, शादी समारोह में की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड DSP ने आप नेता को मारी गोली... सिर में फंसी, शादी समारोह में की फायरिंग
Wed, 29 Oct 2025 04:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, आनंदपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनंदपुर साहिब (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 04:43 PM IST
सार
चंडीगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी दिलशेर सिंह ने आप नेता नीतन नंदा के सिर पर गोली मारी है। गोली नंदा के सिर में फंस गई है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल आप नेता नीतन नंदा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के आनंदपुर साहिब में चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी ने आम आदमी पार्टी के नेता पर गोलियां चला दी। आनंदपुर साहिब के गांव अगमपुर में शादी समारोह के दौरान पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह ने आप नेता नीतन नंदा पर जानलेवा हमला करते उसपर तीन राउंड फायर किए। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। आप नेता नीतन नंदा के सिर पर गोली लगी है। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गोली नंदा के सिर में फंस गई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गांव में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान जब आप नेता नीतन नंदा खाना खा रहे थे, तभी गांव के ही रहने वाले दिलशेर सिंह राणा, चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व डीएसपी ने अपने साथी राम कुमार (रामू) के साथ मिलकर नीतन नंदा के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
पहली गोली लगने के बाद दूसरी गोली उनके सिर में फंस गई। जब लोगों ने आरोपी और उसके साथी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने भीड़ पर भी एक फायर कर दिया, जिससे वह वहां से भागने में सफल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल नीतन नंदा को तत्काल सरकारी अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर में एक गोली फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दिलशेर सिंह नशे का आदी है और वह गांव की सरपंच ज्योति राणा का जेठ है। बुधवार को गांव के मंदिर में विवाह समारोह चल रहा था, तब उसने मौके का फायदा उठाकर खाना खा रहे नीतन नंदा पर जानलेवा हमला किया।
जानकारी के अनुसार नीतन नंदा पहले शिव सेना पार्टी से जुड़े हुए थे और 2017 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्तमान में वह आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। नीतन नंदा एक प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते हैं और धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
आनंदपुर साहिब के डीएसपी जशनदीप सिंह मान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। तीन व्यक्ति इस हमले में शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें एक अज्ञात व्यक्ति, दूसरा चंडीगढ़ पुलिस का पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह राणा और तीसरा राम कुमार (रामू) है। फिलहाल नीतन नंदा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।